ADVERTISEMENT

साप्ताहिक समीक्षा : सेंसेक्स, निफ्टी में एक फीसदी से अधिक गिरावट

गत सप्ताह मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी करीब आधा फीसदी गिरावट रही। मिडकैप 0.64 फीसदी या 72.19 अंकों की गिरावट के साथ 11,147.99 पर और स्मॉलकैप 0.41 फीसदी या 48.25 अंकों की गिरावट के साथ 11,668.12 पर बंद हुआ।
NDTV Profit हिंदीReported By Indo Asian News Service
NDTV Profit हिंदी01:02 PM IST, 25 Jul 2015NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

देश के शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में एक फीसदी से अधिक की गिरावट रही। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सप्ताह 1.23 फीसदी या 351 अंकों की गिरावट के साथ शुक्रवार को 28,112.31 पर बंद हुआ।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 1.03 फीसदी या 88.3 अंकों की गिरावट के साथ 8,521.55 पर बंद हुआ।

पिछले सप्ताह सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 10 में तेजी रही, जिनमें प्रमुख रहे इंफोसिस (8.72 फीसदी), हीरो मोटोकॉर्प (3.34 फीसदी), महिंद्रा एंड महिंद्रा (2.32 फीसदी), एचडीएफसी (2.06 फीसदी) और एनटीपीसी (2.03 फीसदी)।

सेंसेक्स के 20 शेयरों में गिरावट रही, जिनमें प्रमुख रहे ल्युपिन (15.32 फीसदी), सन फार्मा (11.69 फीसदी), वेदांता (8.87 फीसदी), टाटा स्टील (6.75 फीसदी) और आईसीआईसीआई बैंक (5.32 फीसदी)।

गत सप्ताह मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी करीब आधा फीसदी गिरावट रही। मिडकैप 0.64 फीसदी या 72.19 अंकों की गिरावट के साथ 11,147.99 पर और स्मॉलकैप 0.41 फीसदी या 48.25 अंकों की गिरावट के साथ 11,668.12 पर बंद हुआ।

मौसम विज्ञान विभाग ने 23 जुलाई को जारी बयान में कहा कि वर्तमान मॉनसूनी सत्र में देश भर में बारिश दीर्घावधि औसत से सात फीसदी कम रही। विभाग ने कहा कि देश के अन्य हिस्से में जहां बारिश औसत से कम रही है, वहीं पश्चिमोत्तर भारत में यह औसत से छह फीसदी अधिक रही है।

NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT