ADVERTISEMENT

ZEE ने कंपनी चलाने के लिए बनाई अंतरिम कमिटी, पुनीत गोयनका पर SEBI के बैन के बाद फैसला

पुनीत गोयनका और सुभाष चंद्रा पर फंड की हेरफेर के आरोपों की सुनवाई करते हुए SEBI ने दोनों के ऊपर कहीं भी अहम प्रबंधक पद लेने पर प्रतिबंध लगा दिया था.
NDTV Profit हिंदीNDTV Profit डेस्क
NDTV Profit हिंदी05:14 PM IST, 17 Jul 2023NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइज लिमिटेड (Zee Entertainment Enterprise Ltd) ने कंपनी के रोजमर्रा के काम देखने के लिए एक अंतरिम कमिटी का गठन किया है. इस कमिटी का गठन SEBI द्वारा पुनीत गोयनका (Punit Goenka) के ऊपर लगाए गए बैन के बाद किया गया है.

कुछ दिन पहले SEBI ने पुनीत गोयनका पर बोर्ड या मैनेजेरियल पोजिशन लेने पर प्रतिबंध लगा दिया था. ये प्रतिबंध फंड की हेराफेरी के आरोपों के बाद लगाया गया था.

कंपनी के प्रवक्ता ने कमिटी मेंबर्स के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं. प्रवक्ता ने कहा, 'सीनियर एग्जिक्यूटिव्स की अंतरिम कमिटी का काम सुचारू ढंग से रोजाना के काम को सुनिश्चित करवाना है. ये कमिटी बोर्ड के सुपरविजन में रहेगी और कंपनी से जुड़े मामलों में बोर्ड की सलाह लेगी.'

सुभाष चंद्रा और पुनीत गोयनका पर SEBI ने लगाया था प्रतिबंध

बता दें Zee के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर और मैनेजिंग डॉयरेक्टर पुनीत गोयनका और चेयरमैन सुभाष चंद्रा के ऊपर 12 जून को फंड डॉयवर्जन के आरोपों की सुनवाई के बाद प्रतिबंध लगा दिया था. सिक्योरिटीज अपीलेट ट्रिब्यूनल ने भी SEBI के आदेश को खारिज करने से इनकार कर दिया था.

ZEE के बोर्ड में अब 5 नॉन-एक्जीक्यूटिव डॉयरेक्टर

गोयनका बोर्ड में एकमात्र एग्जिक्यूटिव डॉयरेक्टर थे. SEBI के फैसले के बाद, अब बोर्ड में पांच नॉन-एक्जीक्यूटिव डॉयरेक्टर ही हो गए हैं. इनमें आर गोपालन, आदेश कुमार गुप्ता, साशा गुलू मीरचंदानी, विवेक मेहरा, चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर रोहित कुमार गुप्ता और कंपनी सेक्रेटरी आशीष अग्रवाल शामिल हैं.

NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT