ADVERTISEMENT

कौन हैं टाटा ग्रुप के नए 'बिग बॉस' नोएल नवल टाटा

कौन हैं नोएल नवल टाटा (Noel Naval Tata)? रतन टाटा (Ratan Tata) से क्या है इनका संबंध? टाटा ग्रुप (Tata Group) और टाटा संस (Tata Sons) को कैसे चलाता है टाटा ट्रस्ट्स (Tata Trusts)? जमशेदजी से अब तक क्या है टाटा ग्रुप की वंशावली? सब कुछ समझिए इस स्टोरी में.
NDTV Profit हिंदीशुभम तिवारी
NDTV Profit हिंदी07:51 PM IST, 11 Oct 2024NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

रतन टाटा के गुजर जाने के बाद से सबसे बड़ा सवाल यही था कि कौन होगा उनका उत्तराधिकारी? टाटा ट्रस्ट्स (Tata Trusts) के चेयरमैन की कुर्सी पर कौन बैठेगा?

तो इस सबसे बड़े सवाल का जवाब अब आ गया है. रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल नवल टाटा (Noel Naval Tata), टाटा ट्रस्ट्स के नए चेयरमैन (Chairman) होंगे.

ध्यान दीजिएगा, यहां बात टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन की हो रही है, टाटा संस (Tata Sons) के चेयरमैन की नहीं. दोनों अलग-अलग हैं.

इन दोनों के चेयरमैन में क्या फर्क है, इसे समझने के लिए आपको टाटा ग्रुप (Tata Group) और टाटा ट्रस्ट्स (Tata Trusts) के स्ट्रक्चर को समझना होगा.

सबसे पहले टाटा ग्रुप को समझिए-

क्या है टाटा ग्रुप और टाटा संस?

26 लिस्टेड कंपनियां, 30 लाख करोड़ का मार्केट कैप और 100 से ज्यादा देशों में फैला व्यापार; ये है टाटा ग्रुप (Tata Group). जिसकी होल्डिंग कंपनी है टाटा संस (Tata Sons). टाटा संस का जो चेयरमैन होता है, टाटा ग्रुप की सभी कंपनियों का मैनेजमेंट उसे रिपोर्ट करता है. इस समय टाटा संस के चेयरमैन N चंद्रशेखरन (Natarajan Chandrasekaran) हैं.

टाटा संस और टाटा ट्रस्ट्स में क्या है संबंध?

टाटा संस का स्वामित्व (Ownership) कुल 14 ट्रस्टों के पास है. ये सभी 14 ट्रस्ट मिलकर टाटा संस को चलाते हैं. जिनको एक ट्रस्ट के तौर पर टाटा ट्रस्ट्स (Tata Trusts) कहते हैं. टाटा ट्रस्ट्स के पास, टाटा संस की 66% हिस्सेदारी है.

यानी जो टाटा ट्रस्ट्स का चेयरमैन होता है, उसे टाटा ग्रुप को चलाने वाली कंपनी टाटा संस के चेयरमैन रिपोर्ट करते हैं.

इसी टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन थे रतन टाटा और उनकी जगह पर नया चेयरमैन नोएल नवल टाटा बने हैं.

ये तो बात हो गई टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन की कुर्सी की. अब बात करते हैं टाटा Trusts के नए चेयरमैन बने नोएल टाटा की.

नोएल टाटा, रतन टाटा के सौतेले भाई हैं. कैसे? इसे इस टाटा फैमिली के फैमिली ट्री से समझिए.

कौन हैं नोएल नवल टाटा?

टाटा ग्रुप के फाउंडर थे जमशेदजी टाटा. जमशेदजी टाटा और हीराबाई के 2 बेटे थे- दोराबजी टाटा और रतनजी टाटा.

दोराबजी की शादी मेहरबाई से हुई, लेकिन उनके बच्चे नहीं हुए.

दूसरे बेटे, रतनजी टाटा ने 1892 में एक फ्रांसीसी महिला नवाजबाई से शादी की. इन दोनों की भी अपनी संतान नहीं थी.

लेकिन रतनजी टाटा और नवाजबाई ने एक बच्‍चा गोद लिया. इसी बच्‍चे का नाम था नवल टाटा. जो टाटा फैमिली का अगला वारिश बना.

नवल टाटा ने सूनी से शादी की. उनकी 2 संतानें हुईं- रतन टाटा और जिमी. जिस तरह रतन टाटा ने कभी शादी नहीं की, जिमी ने भी नहीं की.

बाद में नवल टाटा और सूनी का तलाक हो गया तो उन्होंने सिमोन नाम की महिला से शादी की. इनसे हुए नोएल टाटा.

यानी नवल टाटा की एक पत्नी के बेटे थे रतन टाटा, और दूसरी पत्नी के बेटे हैं नोएल टाटा. इस तरह रतन नवल टाटा के सौतेले भाई हैं नोएल नवल टाटा.

टाटा ग्रुप में नोएल नवल टाटा का अबतक का सफर

नोएल टाटा पिछले करीब 4 दशक से टाटा ग्रुप से जुड़े हुए हैं. फिलहाल में नोएल ग्रुप की कई कंपनियों के बोर्ड में कार्यरत हैं.

  • इनमें ट्रेंट, टाटा इंटरनेशनल, वोल्टास और टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के वे चेयरमैन हैं. टाटा स्टील और टाइटन के वाइस चेयरमैन हैं.

  • वे सर रतन टाटा ट्रस्ट और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के बोर्ड में ट्रस्टी के रूप में भी कार्य करते हैं.

  • नोएल टाटा ने ससेक्स यूनिवर्सिटी (UK) से बैचलर किया है और उन्होंने INSEAD से इंटरनेशनल एग्‍जीक्‍यूटिव प्रोग्राम (IEP) पूरा किया है.

  • अगस्‍त 2010 से नवंबर 2021 के बीच जब नोएल, टाटा इंटरनेशनल के MD थे, तो कंपनी को आगे बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाई थी. कंपनी का कारोबार 500 मिलियन डॉलर से बढ़कर 3 बिलियन डॉलर से ज्यादा हो गया.

  • टाटा इंटरनेशनल से पहले उन्होंने ग्रुप के रिटेल बिजनेस ब्रांच, ट्रेंट (Trent Ltd) के MD के रूप में काम किया. ट्रेंट 1998 में एक स्टोर के साथ शुरू हुआ था और आज इसके 700 से ज्‍यादा स्‍टोर हैं.

इस तरह टाटा ग्रुप में 4 दशक की सेवा देने के बाद अब नोएल टाटा, टाटा समूह और टाटा ट्रस्ट्स के अगुवा के तौर पर चुने गए हैं.

ये थी टाटा ग्रुप, टाटा ट्रस्ट्स और नोएल नवल टाटा के एक दूसरे से जुड़े होने की पूरी कहानी और क्रोनोलॉजी.

NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT