Fuel Price Today: कच्चे तेल बाजार में नरमी के बीच आज गुरुवार, 18 अगस्त, 2022 को भारत में फ्यूल के रिटेल प्राइस जारी हो चुके हैं. आज भी सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है. प्रति लीटर पेट्रोल-डीजल के दाम जस के तस बने हुए हैं. डेली रिवीजन में तेल के दामों में चार महीनों से ज्यादा से कोई बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि, कच्चा तेल जिस तरह से अपने चार महीनों के निचले स्तर के करीब आ चुका है, उसे देखकर यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या इसका असर घरेलू दामों पर होगा? क्या दाम घटेंगे?
आज गुरुवार को ब्रेंट क्रूड फ्यूचर 33 सेंट्स या 0.4% की गिरावट लेकर 93.32 डॉलर प्रति बैरल पर था. वहीं, यूएस क्रूड फ्यूचर 40 सेंट्स या 0.5% की गिरावट लेकर 87.71 बैरल प्रति डॉलर पर आ गया था.
बता दें कि ब्रेंट क्रूड के फरवरी के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंचने के बावजूद कीमतों में 1 फीसदी की तेजी आई थी.
इस साल पेट्रोल, डीजल की मांग में वृद्धि का अनुमान
भारत में पेट्रोल और डीजल जैसे पेट्रोलियम उत्पादों की मांग 2022 में 7.73 प्रतिशत बढ़ सकती है. यह दुनिया के किसी भी देश की तुलना में सबसे तेजी से बढ़ेगी. तेल निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) ने अपनी मासिक रिपोर्ट में कहा कि भारत में पेट्रोलियम उत्पादों की दैनिक मांग 2021 में 47.7 लाख बैरल थी. इसके 2022 में बढ़कर 51.4 लाख बैरल प्रतिदिन होने का अनुमान है.
अब एक बार देश के कुछ प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें देख लेते हैं.
Fuel Price Today:
शहर | पेट्रोल | डीज़ल |
---|---|---|
दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
कोलकाता | 106.03 | 92.76 |
मुंबई | 106.35 | 94.28 |
चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
नोएडा | 96.79 | 89.96 |
लखनऊ | 96.79 | 89.76 |
पटना | 107.24 | 94.04 |
जयपुर | 108.48 | 93.72 |
स्रोत : इंडियन ऑयल |
चेक कर लीजिए अपने शहर में तेल के दाम
देश में अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार के दामों के मुताबिक हर रोज ईंधन तेल के घरेलू दाम संशोधित होते हैं. ये नए दाम हर रोज सुबह 6 बजे लागू हो जाते हैं. आप घर बैठे भी ईंधन की कीमत का पता कर सकते हैं. घर बैठे तेल की कीमत पता करने के लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. आपका मैसेज होगा 'RSP-पेट्रोल पंप का कोड'. ये कोड आपको इंडियन ऑयल के इस पेज से मिल जाएगा.