देश में आज मंगलवार 9 अगस्त, 2022 को ईंधन तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. चार महीनों से ज्यादा वक्त से तेल कंपनियां तेल के दाम स्थिर रख रही हैं. अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार में क्रूड ऑयल 100 डॉलर के नीचे आ चुका है. हालांकि, यहां तेल के दामों में संशोधन के आसार नहीं दिख रहे. उधर, कच्चे तेल के दामों में सोमवार को 1.8 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई थी, लेकिन आज ब्रेंट क्रूड ऑयल नीचे गिर गया. तड़के सुबह ब्रेंट क्रूड फ्यूचर 0.3% गिरकर 96.38 डॉलर प्रति बैरल पर हो गया है. यूएस डब्लूटीआई क्रूड 0.3% गिरकर 90.52 डॉलर प्रति बैरल पर था.
कल घरेलू बाजार में मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में कच्चा तेल की कीमत 61 रुपये की तेजी के साथ 7,147 रुपये प्रति बैरल हो गया था.
पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम
शहर | पेट्रोल | डीज़ल |
---|---|---|
दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
कोलकाता | 106.03 | 92.76 |
मुंबई | 106.35 | 94.28 |
चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
नोएडा | 96.79 | 89.96 |
लखनऊ | 96.79 | 89.76 |
पटना | 107.24 | 94.04 |
जयपुर | 108.48 | 93.72 |
स्रोत : इंडियन ऑयल |
अपने शहर में चेक करें तेल के दाम
देश में अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार के दामों के मुताबिक हर रोज ईंधन तेल के घरेलू दाम संशोधित होते हैं. ये नए दाम हर रोज सुबह 6 बजे लागू हो जाते हैं. आप घर बैठे भी ईंधन की कीमत का पता कर सकते हैं. घर बैठे तेल की कीमत पता करने के लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. आपका मैसेज होगा 'RSP-पेट्रोल पंप का कोड'. ये कोड आपको इंडियन ऑयल की वेबसाइट से मिल जाएगा. इस लिंक पर क्लिक करें- https://iocl.com/petrol-diesel-price