ADVERTISEMENT

Anarock Survey: मुंबई के छोटे घर और छोटे हुए, हैदराबाद में बढ़ा घरों का साइज, क्या है आपके शहर का हाल

एनारॉक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2018 के बाद से 2022-23 (FY23) की पहली तिमाही में टॉप 7 शहरों में एवरेज फ्लैट(घरों) का साइज 6.5% बढ़ गया.वहीं मुंबई में 20% की गिरावट दर्ज की गई.
NDTV Profit हिंदीNDTV Profit डेस्क
NDTV Profit हिंदी03:14 PM IST, 12 Jun 2023NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में घरों के साइज और छोटे हो गए हैं. जबकि, एनॉरॉक की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक देश के बाकी शहरों में अपार्टमेंट्स के साइज बढ़े हैं.

एनारॉक की ताजा रिपोर्ट में ये बात सामने आई है कि साल 2018 के बाद से 2022-23 (FY23) की पहली तिमाही में टॉप 7 शहरों में एवरेज फ्लैट का साइज 6.5% बढ़ गया है. जबकि मुंबई में घरों के साइज पिछले 5 साल में 20% तक छोटे हुए हैं.

इन टॉप सिटी में बढ़े घरों के साइज

एनारॉक के नए सर्वे के मुताबिक बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई, NCR और पुणे में औसत फ्लैट साइज 2018 में 1,150 वर्ग फीट से बढ़कर जून 2023 को समाप्त तिमाही तक 1,225 वर्ग फीट हो गया.

मुंबई के छोटे घर और छोटे हुए

लेकिन जब इस रिपोर्ट में मुंबई को अलग से देखा गया तो पता चलता है कि आज से पांच साल पहले साल 2018 में जिन घरों के साइज 932 वर्ग फीट हुआ करते थे, आज घटकर 743 वर्ग फीट रह गए हैं, मतलब घरों का साइज 20.27% कम हुआ है. इस अवधि यानी कि 2022-23 (FY23) की पहली तिमाही के दौरान गिरावट जारी रही. साल 2020 एकमात्र साल रहा जब 2019 के मुकाबले फ्लैट के साइज बढ़े थे.

कोविड -19 से पहले, अपार्टमेंट का आकार हर साल सिकुड़ रहा था ताकि कॉम्पैक्ट घरों की मांग को पूरा किया जा सके. लेकिन 2020 में खरीदारों का ट्रेंड अचानक से बदल कर बड़े आकार वाले घरों की ओर बढ़ा. इसमें कोविड काल में वर्क फ्रॉम होम, स्टडी होम कल्चर का बड़ा रोल रहा.
अनुज पुरी, चेयरमैन , ANAROCK

अनुज पुरी ने कहा कि भले ही कोरोना महामारी के बाद बाजार की सामान्य स्थिति बहाल हो गई है, लेकिन घर का आकार भारतीय घर खरीदारों के लिए एक सोच का विषय बना हुआ है. 2021 के बाद से दो साल में एवरेज फ्लैट साइज 4.7% बढ़ा है, जबकि 2018-21 की अवधि में 1.73% की वृद्धि हुई थी.

7 शहरों में हैदराबाद टॉप पर

वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में हैदराबाद का औसत घर का साइज 2,200 वर्ग फीट था, जो एक साल पहले की समान तिमाही से 29% ज्यादा है. NCR में 1700 वर्ग फीट के फ्लैट हैं, क्योंकि इसके घर का आकार पिछले साल की तुलना में 50% बढ़ा है. कोलकाता के फ्लैट का आकार 2023 में सालाना आधार पर लगभग 44% बढ़कर 800 वर्ग फुट से 1,150 वर्ग फुट हो गया.

एनारॉक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2023 में, चेन्नई और मुंबई के फ्लैट साइज क्रमशः 6% और 5% तक सिकुड़ गए. ये मुंबई के लिए औसत घर के आकार में लगातार तीसरी बार सालाना कमी थी.

एनारॉक के अनुसार, बड़े घरों की पर्याप्त आपूर्ति मुंबई और चेन्नई में घरों के सिकुड़ते साइज की एक वजह हो सकती है. मुंबई 'बहुत महंगा' शहर है और चेन्नई 'लागत के लिहाज से संवेदनशील बाजार' है.

NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT