ADVERTISEMENT

इंडिजीन IPO का प्राइस बैंड 430-452 रुपये तय, 6 मई को खुलेगा इश्यू

इंडिजीन लिमिटेड फ्रेश इश्यू और OFS के जरिए बाजार से कुल 1,841.75 करोड़ रुपये जुटाएगी.
NDTV Profit हिंदीNDTV Profit डेस्क
NDTV Profit हिंदी12:04 PM IST, 29 Apr 2024NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

इंडिजीन लिमिटेड (Indegene Ltd.) का IPO आने वाला है. कंपनी ने इसके लिए 430-452 रुपये/ शेयर का प्राइस बैंड रखा है.

इंडिजीन एक डिजिटल फर्स्ट कमर्शियलाइजेशन फोकस्ड कंपनी है, जो ग्लोबल लाइफ साइंस इंडस्ट्री पर फोकस करती है. कंपनी का IPO 6 मई को खुलेगा और 8 मई को बंद होगा. कंपनी 3 मई को एंकर इन्वेस्टर्स से पैसे जुटाएगी.

OFS और फ्रेश इश्यू का मिक्स

इंडिजीन का आने वाला IPO फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल (OFS) का मिक्स होगा. कंपनी इसमें 760 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू जारी करेगी और ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए 2.39 करोड़ यानी 1,041.75 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर बाजार में बेचेगी. कुल मिलाकर कंपनी IPO के जरिए 1,841.75 करोड़ रुपये जुटाएगी.

जरूरी जानकारी

  • इश्यू की अवधि: 6 मई से 8 मई

  • प्राइस बैंड: 430-452 रुपये/ शेयर

  • लॉट साइज: 33 शेयर

  • कुल इश्यू साइज: 1,841.75 करोड़ रुपये

कंपनी का बिजनेस?

कंपनी फार्मास्यूटिकल, इमर्जिंग बायोटेक और मेडिकल डिवाइस कंपनियों को प्रोडक्ट, मार्केट में लॉन्चिंग और सेल्स बढ़ाने के लिए डेवलप करती है.

कंपनी का पूरा काम लाइफ साइंसेज कंपनियों को कमर्शियल, मेडिकल, रेगुलेटरी और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के लिए सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है.

कंपनी क्लीनिकल डेटा और इन्फॉर्मेशन को स्ट्रक्चर्ड कॉन्टेंट और एनालिटिक्स-रेडी डेटा सेट्स में बदलने में मदद करती है. ये साइंटिफिक, मेडिकल और प्रोमोशनल कंटेंट भी तैयार करती है.

इसके साथ ही, कंपनी क्लीनिकल ट्रायल्स के लिए मरीजों के रिक्रूटमेंट को बढ़ाने और फिजीशियन और मरीजों के लिए पर्सनलाइज्ड ओमनीचैनल एक्सपीरिएंस मुहैया कराती है.

NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT