टाटा टेक (Tata Tech) का IPO 69 गुना भरकर बंद हुआ है. बाजार में इस इश्यू को लेकर खासा क्रेज रहा. 20 साल बाद टाटा ग्रुप की किसी कंपनी का IPO आ रहा था. कंपनी इस इश्यू से 3,042 करोड़ रुपय जुटा रही है. इसमें से कंपनी ने 791 करोड़ रुपये एंकर इन्वेस्टर्स से जुटाए हैं. अगर इसे बाहर निकाल दें और सब्सक्रिप्शन के हिसाब से देखें तो 2,250 करोड़ रुपये के शेयरों के लिए 1,56,217 करोड़ रुपये की बोलियां मिली हैं.
3,042 करोड़ रुपये का IPO
791 करोड़ रुपये एंकर इन्वेस्टर्स से जुटाए
IPO के लिए 1,56,217 करोड़ रुपये की बोलियां मिलीं
सब्सक्रिप्शन की बात करें तो QIBs यानी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के कैटेगरी में ये इश्यू 203 गुना भरा है. हाई नेट इन्वेस्टर्स जिन्हें नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) भी कहा जाता है, इस कैटेगरी में ये 62 गुना सब्सक्राइब हुआ है. रिटेल का हिस्सा साढ़े 16 गुना, कर्मचारियों का हिस्सा पौने 4 गुना और टाटा मोटर्स के शेयरहोल्डर्स का हिस्सा 29 गुना से कुछ ज्यादा भरा है.