ADVERTISEMENT

आज कैसे खुलेंगे भारतीय बाजार, क्या हैं ग्लोबल संकेत, कहां रखें नजर

GIFT निफ्टी बिल्कुल फ्लैट 22,600 के नीचे ट्रेड कर रहा है, बाकी एशियाई बाजारों में जापान का बाजार निक्केई 35-40 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 38,200 के इर्द-गिर्द ट्रेड कर रहा है.
NDTV Profit हिंदीमोहम्मद हामिद
NDTV Profit हिंदी07:21 AM IST, 27 Feb 2025NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

एक दिन की छुट्टी के बाद आज गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार के लिए ग्लोबल मार्केट्स से संकेत मिले-जुले हैं. बुधवार को अमेरिकी बाजार मिले-जुले बंद हुए. आज सुबह खुले एशियाई बाजारों में कुछ बाजार हरे निशान में हैं, तो कुछ में सुस्ती के साथ शुरुआत हुई है. अमेरिकी डॉलर इंडेक्स 106.41 पर टिका हुआ है, अमेरिका की 10 साल की बॉन्ड यील्ड गिरकर 4.27% पर आ गई है. कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है और ये 73 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसल गया है. सोने और चांदी की कीमतें स्थिर हैं.

अमेरिकी बाजारों का हाल

टैरिफ, महंगाई और ब्याज दरों के बीच अमेरिकी बाजारों की नजरें Nvidia के चौथी तिमाही के नतीजों पर भी थीं, जो कि अनुमान से अच्छे रहे हैं, शेयर में 2% की तेजी भी दिखाई दी, हालांकि ये सारी बढ़त बाद में चली गई. डाओ जोंस 188 अंकों की कमजोरी के साथ 43,433.12 पर बंद हुआ, डाओ में 500 अंकों से ज्यादा की रेंज में कारोबार हुआ. नैस्डैक में 0.26% की तेजी रही और ये 19,075.26 पर बंद हुआ. S&P 500 बिल्कुल फ्लैट बंद हुआ.

एडवांस्ड AI चिप की तेजी से बढ़ती मांग का असर Nvidia के चौथी तिमाही के नतीजों में साफ दिखा, अनुमान से बेहतर नतीजे पेश किए. Nvidia ने पहली तिमाही के लिए 43 बिलियन डॉलर रेवेन्यू का अनुमान जताया है, जो कि 42.05 बिलियन डॉलर के अनुमान से ज्यादा है. हालांकि कंपनी ने ग्रॉस मार्जिन में कमी का अनुमान जताया है.

बीते कुछ Nvidia के लिए बेहद मुश्किल भरे रहे हैं, क्योंकि चीन की डीपसीक ने कंपनी के लिए नई चुनौती पैदा कर दी है. अब बाजार की नजरें गुरुवार यानी आज आने वाली चौथी तिमाही के GDP आंकड़ों पर रहेगी. इसके अलावा PCE प्राइस इंडेक्स डेटा भी शुक्रवार को आएगा. जिसका इस्तेमाल फेडरल रिजर्व महंगाई को मापने के लिए करता है.

एशियाई बाजारों का हाल

GIFT निफ्टी बिल्कुल फ्लैट 22,600 के नीचे ट्रेड कर रहा है, बाकी एशियाई बाजारों में जापान का बाजार निक्केई 35-40 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 38,200 के इर्द-गिर्द ट्रेड कर रहा है. चीन का बाजार शंघाई कंपोजिट बिल्कुल सपाट खुला है. हॉन्ग कॉन्ग के बाजार हैंग सेंग में 150 अंकों से ज्यादा की तेजी है. कोरिया के बाजार कोस्पी में गिरावट के साथ शुरुआत हुई है.

कच्चा तेल, सोना-चांदी

कच्चे तेल की कीमतों पर एक बार फिर से दबाव है. ब्रेंट क्रूड 2 महीने के निचले स्तर पर फिसल गया है और फिलहाल 72.53 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. जबकि WTI क्रूड 68.60 डॉलर प्रति बैरल के इर्द-गिर्द घूम रहा है. अमेरिका में तेल भंडार में अचानक बढ़ोतरी और कमजोर मांग की खबर ने कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव बनाया. सोने और चांदी की कीमतें फ्लैट है, सोने का अप्रैल वायदा 2,930 डॉलर प्रति आउंस के ऊपर ट्रेड कर रहा है, जबकि चांदी का वायदा 32.235 डॉलर प्रति आउंस पर ट्रेड कर रहा है.

खबरों में शेयर

  • Dr. Reddy's Laboratories: USFDA ने हैदराबाद के बोलाराम में कंपनी की API प्लांट का निरीक्षण किया. USFDA ने निरीक्षण को स्वैच्छिक कार्रवाई संकेत (VAI) के रूप में वर्गीकृत किया है और निरीक्षण बंद कर दिया है.

  • Waaree Energies: कंपनी को आदित्य बिरला रिन्यूएबल्स की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी ABREL EPC से 410 MWp के लिए सोलर मॉड्यूल की सप्लाई का ऑर्डर मिला है

  • Railtel Corp Of India: कंपनी को, दो अलग-अलग कंसोर्टियम के हिस्से के रूप में, दक्षिण मध्य रेलवे से वर्क ऑर्डर्स मिले हैं. पहले ऑर्डर की वैल्यू 111.43 करोड़ रुपये और दूसरे की 56.66 करोड़ रुपये है.

  • KPI Green Energy: के पी ग्रुप ने मध्य प्रदेश राज्य में कुल 1.8 गीगावॉट ऊर्जा के अलग अलग सोलर, विंड, हाइब्रिड, BESS और बायोमास आधारित प्रोजेक्ट्स की स्थापना के लिए मध्य प्रदेश सरकार के न्यू एंड रीन्युएबल एनर्जी डिपार्टमेंट के साथ एक समझौता किया है.

  • Adani Green Energy: कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी अदाणी सौर ऊर्जा (LA) लिमिटेड को पंप हाइड्रो स्टोरेज परियोजनाओं से 1,250 MW ऊर्जा भंडारण क्षमता की खरीद के लिए उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन से ऑर्डर मिला है.

  • Tata Power: कंपनी ने 5000 MW तक रीन्युएबल एनर्जी और क्लीन एनर्जी के लिए असम सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए.

NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT