ADVERTISEMENT

एक न्यूज चैनल के लिए संतुलित नजरिया सबसे जरूरी: देवेंद्र फडणवीस

डेटा और यात्रा की गति से 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी को सपने को पूरा किया जा सकेगा जिसमें महाराष्ट्र का योगदान 1 ट्रिलियन डॉलर का होगा: देवेंद्र फडणवीस
NDTV Profit हिंदीमोहम्मद हामिद
NDTV Profit हिंदी05:29 PM IST, 01 May 2024NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

महाराष्ट्र के लोगों को NDTV मराठी के रूप में आज एक नई आवाज मिली है. NDTV ग्रुप ने आज अपना नया मराठी चैनल लॉन्च किया है. इस मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde), उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) समेत कई नामी हस्तियां मौजूद रहीं.

समाचार रिपोर्टिंग में संतुलित दृष्टिकोण जरूरी: फडणवीस

NDTV हमेशा से ही अपनी निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता रहा है. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने लॉन्च के मौके पर कहा कि पत्रकारिता में निष्पक्षता और तटस्थता की जरूरत है. उन्होंने कहा कि समाचार रिपोर्टिंग में संतुलित दृष्टिकोण बनाए रखना चाहिए. एक समाचार चैनल की विश्वसनीयता किसी भी बाहरी प्रभाव या एजेंडे के आगे झुके बिना, जनता को निष्पक्ष और सटीक जानकारी देने की क्षमता पर निर्भर करती है. महाराष्ट्र दिवस के दिन NDTV मराठी के लॉन्च पर फडणवीस ने NDTV मराठी और पूरे मीडिया ग्रुप को इस नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं.

डेटा कैपिटल बनेगा मुंबई: फडणवीस

उप-मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा, मराठी समाचार में NDTV का आना अलग अलग भाषा की आबादी के लिए गुणवत्तापूर्ण पत्रकारिता करने की प्रतिबद्धता का एक प्रमाण है. उन्होंने कहा भारत के आर्थिक नजरिए में मुंबई की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करते हुए, ये साफ है कि इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में तेजी इस शहर के भविष्य को आकार दे रही है.

उन्होंने कहा 'डेटा और यात्रा की गति भविष्य में विकास का स्तर तय करेगी. मुंबई बहुत जल्द ही भारत का डेटा कैपिटल बनेगा, क्योंकि भारत का 65% डेटा मुंबई संभालता है. डेटा और यात्रा की गति से 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी को सपने को पूरा किया जा सकेगा जिसमें महाराष्ट्र का योगदान 1 ट्रिलियन डॉलर का होगा.

राजनीति के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में चुनाव के शुरुआती चरणों में देखे गए बेहतर मतदान प्रतिशत से ये साफ होता है कि मौजूदा समय में सरकार के पक्ष में एक रुझान दिख रहा है.

हालांकि, सटीक मतदाता सूची बनाए रखने जैसी चुनौतियों का हल निकालना मतदान प्रक्रिया की आसानी और अखंडता सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है, खासकर मुंबई जैसे शहरों में जहां बड़ी संख्या में प्रवासी रहते हैं. उन्होंने कहा कि लोगों का वोट नहीं डालना एक तरह से नैतिक अपराध है.

NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT