ADVERTISEMENT

अयोध्या के उत्सव में शामिल होने को तैयार अदाणी विल्मर; मेगा-भोग, जलेबी वितरण का प्लान

कंपनी ने फॉर्च्यून ब्रैंड के तहत एक्टिविटीज की एक सीरीज तैयार की है, जिसमें खाने की चीजों के डिस्ट्रीब्यूशन के साथ-साथ ब्रैंड की मार्केटिंग भी शामिल है.
NDTV Profit हिंदीNDTV Profit डेस्क
NDTV Profit हिंदी06:32 PM IST, 19 Jan 2024NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

22 जनवरी को राम मंदिर (Ram Mandir) में प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के लिए अयोध्या (Ayodhya) की तैयारी जारी है. इस बीच अदाणी विल्मर ने जश्न में शामिल होने की तैयारी के तहत अपनी योजना का ऐलान किया है.

कंपनी ने फॉर्च्यून ब्रैंड के तहत एक्टिविटीज की एक सीरीज तैयार की है, जिसमें खाने की चीजों के डिस्ट्रीब्यूशन के साथ-साथ ब्रैंड की मार्केटिंग भी शामिल है.

अदाणी विल्मर के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट, मार्केटिंग एंड सेल्स विनीत विश्वमभरन ने कहा, 'फॉर्च्यून इस जश्न का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित है. दुनियाभर से अयोध्या पहुंचने वाले लोगों के लिए प्राण प्रतिष्ठा समारोह बेहद अहमियत रखता है. हमने इस मौके के लिए कुछ खास पारंपरिक खाने की चीजें तैयार करने की योजना बनाई है. इन सभी उत्पादों को फॉर्च्यून प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बनाया जाएगा.'

इस कवायद के तहत विल्मर ने ये योजना बनाई है:

  • जलेबी वितरण: 7 दिनों तक फॉर्च्यून ने 25,000 जलेबियों के वितरण की योजना बनाई है. ये जलेबियां फॉरच्यून लोगो 'ब्लूम' के आकार की होंगी.

  • फॉर्च्यून स्पेशल पकोड़ा प्लेटर: फॉर्च्यून एक स्पेशल पकोड़ा प्लेटर लेकर आएगा, जिसे खासतौर पर ब्रैंड के प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बनाया जाएगा. पूरे शहर में 10 स्नैक्स शॉप्स पर ये बेचा जाएगा.

  • फॉर्च्यून मेगा-भोग: फॉर्च्यून एक दिन बड़े पैमाने पर भोग वितरण का आयोजन करेगा. इसके तहत ब्रैंड के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर स्वादिष्ट भोजन बनाया जाएगा औऱ 5,000 लोगों को खिलाया जाएगा.

  • इसके अलावा लोगों का ध्यान खींचने के लिए गेट ब्रैंडिंग, होर्डिंग्स, शॉपबोर्ड्स लगाने जैसी गतिविधियों का इस्तेमाल भी किया जाएगा. इसके साथ-साथ ब्रैंड श्रीमद रामायण की पूरी TV स्पॉन्सरशिप ले रहा है, जो अयोध्या में समारोह के साथ ही प्रसारित हो रही है.

स्पॉन्सरशिप में फॉर्च्यून मास्टर ब्रैंड, चक्की फ्रैश आटा, सोयाबीन ऑयल, मस्टर्ड ऑयल, सोया नगेट्स, बेसन, राइस ब्रैन ऑयल और कोहिनूर बासमती चावल भी शामिल होंगे. ब्रॉडकास्टिंग के दौरान इनके विज्ञापन भी ऑन एयर होंगे.

NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT