ADVERTISEMENT

Bharat Ratna: दो पूर्व PM समेत 4 हस्तियों को मरणोपरांत भारत रत्‍न, राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से परिजनों ने प्राप्‍त किया सम्‍मान

राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में चारों शख्सियतों के परिजनों ने ये सम्मान हासिल किया.
NDTV Profit हिंदीNDTV Profit डेस्क
NDTV Profit हिंदी01:05 PM IST, 30 Mar 2024NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को राष्‍ट्रपति भवन में आयोजित खास कार्यक्रम में 4 शख्सियतों को मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया. इनमें पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री PV नरसिम्हा राव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और हरित क्रांति के जनक कृषि वैज्ञानिक डॉ MS स्वामीनाथन शामिल हैं.

राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में चारों शख्सियतों के परिजनों ने ये सम्मान हासिल किया.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व प्रधानमंत्री PV नरसिम्हा राव (मरणोपरांत) को भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया. उनकी ओर से ये सम्‍मान उनके बेटे PV प्रभाकर राव ने प्राप्त किया.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को (मरणोपरांत) भारत रत्न से सम्मानित किया. उनकी ओर से ये सम्‍मान चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत सिंह ने प्राप्त किया.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कृषि विज्ञानी MS स्वामीनाथन को (मरणोपरांत) भारत रत्न से सम्मानित किया. उनकी ओर से ये सम्‍मान बेटी नित्या राव ने प्राप्त किया.

राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति मुर्मू ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भी भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया. ये पुरस्कार उनके पुत्र रामनाथ ठाकुर ने प्राप्त किया.

LK आडवाणी को भी सम्‍मान

पिछले महीने BJP के शीर्ष नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को भी ये सम्मान देने की घोषणा हुई थी. BJP के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को 31 मार्च को भारत रत्न दिया जाएगा. बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार को आडवाणी के घर जाकर उन्हें सम्मानित करेंगी.

राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई मंत्री और अन्‍य नेता मौजूद थे.

NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT