ADVERTISEMENT

दुनिया को फिर डरा रहा है कोविड, नए वेरिएंट JN.1 के मामले बढ़े, सिंगापुर में 56,043 मामले

सोमवार को देश में 260 नए कोविड के मामले सामने आए हैं, वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1,828 हो गई है. देश में पुराने वेरिएंट से 5 लोगों की मौत भी हो चुकी है
NDTV Profit हिंदीNDTV Profit डेस्क
NDTV Profit हिंदी09:05 PM IST, 18 Dec 2023NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

दुनिया को सहमा देने वाला कोरोना वायरस (Coronavirus) भारत में एक बार फिर से एक्टिव हो गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को देश में 260 नए कोविड के मामले सामने आए हैं, वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1,828 हो गई है.

हेल्थ मिनिस्ट्री की वेबसाइट के मुताबिक, कोविड से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,69,931 हो गई है और राष्ट्रीय रिकवरी रेट 98.81% है.

देश में अब तक कोविड वैक्सीन की 220.67 करोड़ खुराकें लगाई जा चुकी हैं.

ये सभी मामले ओमिक्रॉन के पुराने वेरिएंट के हैं. कोविड संक्रमण के चलते 5 लोगों की मौत हुई थी. अब तक मरने वालों में 4 मरीज केरल से हैं, जबकि एक उत्तर प्रदेश से है.

केरल में कोविड के सब वेरिएंट JN.1 का मामला मिला है. 79 वर्षीय महिला की 18 नवंबर को RT-PCR जांच की गई थी, जिन्हें संक्रमित पाया गया था. केरल में एक हफ्ते के अंदर नए COVID-19 मामले 277% बढ़ गए हैं.

सिंगापुर में बढ़े कोरोना के केस

सिंगापुर में भी COVID-19 मामले लगातार बढ़ रहे हैं, सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय (MOH) के मुताबिक 9 दिसंबर तक कोविड संक्रमितों की संख्या 56,043 हो गई, जो पिछले सप्ताह की तुलना में 75% अधिक है.

कोविड वेरियंट JN.1 से सरकार चिंतित

COVID-19 मामलों के बढ़ने से केंद्र सरकार का अलर्ट जारी हो गया है. केंद्र ने सभी राज्‍यों को स्थिति पर निगरानी रखने को कहा है. केंद्र सरकार ने मामलों की नियमित रिपोर्ट करने का भी आदेश दिया है. वहीं, कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद कर्नाटक सरकार ने भी अलर्ट जारी करते हुए वरिष्ठ नागरिकों और अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी है.

नए सब-वैरिएंट के लक्षण

सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के मुताबिक JN.1 के कारण लोगों में खांसी, सांस की तकलीफ या सांस लेने में कठिनाई, थकान, मांसपेशियों-शरीर में दर्द, सिरदर्द, गले में खराश, नाक बंद या नाक बहने जैसी समस्या देखने को मिल रही हैं.

NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT