ADVERTISEMENT

Delhi-Mumbai Airfare: दिल्ली से मुंबई का हवाई किराया सातवें आसमान पर! UK-US की तुलना में क्यों है महंगा और क्या है उपाय?

देश के इस सबसे व्यस्त रूट (Busiest Route) पर किराया करीब 11,000 से 14,000 रुपये के बीच हो गया है.
NDTV Profit हिंदीNDTV Profit डेस्क
NDTV Profit हिंदी04:49 PM IST, 13 Jun 2023NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

Delhi-Mumbai Airfare Hike: आप अगर अगले 24 से 48 घंटे में दिल्ली से मुंबई जाने का प्लान कर रहे हैं तो फ्लाइट की टिकट बुक करते समय आप चौंक सकते हैं. महज दो घंटे के सफर के लिए आपको एक मोटी रकम खर्च करनी होगी.

देश के इस व्यस्ततम रूट (Busiest Route) पर किराया करीब 11,000 से 14,000 रुपये के बीच हो गया है. ये किसी भी देश में घरेलू मार्ग के ऐसे रूट्स के किराये की तुलना में कहीं ज्यादा है. हालांकि देश के अन्य रूट्स पर फ्लाइट टिकट के रेट्स इतने अधिक महंगे नहीं हैं.

हाल ही में बढ़ते हवाई किराये पर केंद्रीय विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सभी एयरलाइंस से एक मैकेनिज्म डेवलप करने को कहा था, ताकि किराये में बढ़ोतरी वाजिब तरीके से हो. इसका असर भी दिखा, लेकिन अंतिम समय में दिल्ली-मुंबई रूट पर किराया अन्य देशों की तुलना में काफी महंगा है.

रुपये के कमजोर होने के बावजूद किसी भारतीय पैसेंजर के लिए अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, चीन, दक्षिण कोरिया और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों में सबसे व्यस्त घरेलू मार्गों पर अंतिम समय का किराया दिल्ली-मुंबई रूट की तुलना में कम मिलेगा.

दिल्ली-मुंबई सफर कितना महंगा?

गुरुवार 15 जून के लिए दिल्ली से मुंबई का किराया देखें तो ये 10,000 से 12,000 रुपये के बीच है. वहीं, IRCTC और IXIGO से इस रूट की ​हवाई टिकट बुक करने जाएंगे तो किराये के आंकड़े करीब-करीब ऐसे ही हैं. हालांकि ये संभव है कि जब आप बुक करने जाएं तो इसमें बदलाव शो करे. कारण कि एयर फेयर में समय और सीट एवलेबलिटी के साथ बदलाव होते रहते हैं.

UK-US के व्यस्ततम घरेलू रूट से महंगा सफर!

दुनिया के व्यस्ततम और महंगे घरेलू हवाई रूट्स की बात करें तो उनकी तुलना में दिल्ली-मुंबई का किराया ज्यादा है. हालांकि इस लिस्ट में ब्राजील टॉप पर कायम है.

  • ब्राजील में सबसे व्यस्त रूट साओ पाउलो से रियो डी जनेरियो के लिए हवाई सफर करीब 55 मिनट में पूरा होता है. 24 से 48 घंटे के भीतर इस रूट पर यात्रा के लिए न्यूनतम किराया करीब 26,000 रुपये के बराबर है.

  • ब्रिटेन की बात करें तो यहां के सबसे व्यस्त घरेलू हवाई रूट लंदन-एडिनबर्ग पर 24 से 48 घंटे के भीतर सफर के लिए किराया 7,000 रुपये के करीब है, जो दिल्ली-मुंबई की तुलना में काफी कम है.

  • वहीं, अमेरिका में सबसे व्यस्त रूट है- लॉस एंजिल्स से लास वेगास. इस रूट पर 24 से 48 घंटे के भीतर की उड़ान के लिए किराया करीब 5,500 रुपये से 9,500 रुपये के बराबर है. अमेरिका और भारत की परचेजिंग पावर के आधार पर तुलना करें तो ये सफर दिल्ली-मुंबई रूट से बेहद सस्ता होगा.

क्यों और कितना महंगा हुआ हवाई सफर?

एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (Airports Council International), एशिया-पैसिफिक की एक स्टडी के अनुसार, 2023 की पहली तिमाही में भारत ही नहीं, बल्कि जापान, इंडोनेशिया, सऊदी अरब, दक्षिण कोरिया समेत कई देशों में घरेलू हवाई किराये में बढ़ोतरी जारी है.

स्टडी के अनुसार, भारत में हवाई किराये में अधिकतम 41% की बढ़ोतरी देखी गई. इसके बाद UAE (34%), सिंगापुर (30%) और ऑस्ट्रेलिया (23%) का नंबर आता है. स्टडी में किराये में बढ़ोतरी के लिए फ्यूल की कीमतें और इनफ्लेशन को महत्वपूर्ण रूप से जिम्मेदार बताया गया है.

सरकारी दखल के बाद राहत

देश के कई घरेलू हवाई रूट्स पर हवाई किराये में जारी बढ़ोतरी को देखते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक्शन लिया था. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 6 जून को विभिन्न एयलाइंस के साथ मीटिंग की थी और मॉनिटरिंग का निर्देश दिया था. सरकारी दखल के बाद कई रूट्स पर किराया 14% से 61% तक सस्ता हुआ. दिल्ली से मुंबई की तुलना में 15 जून को ही अगर मुंबई से दिल्ली का हवाई किराया देखें तो ये 5,000 रुपये से भी कम है.

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एयरलाइंस से कहा था कि उन्हें खुद से आकलन करते रहना चाहिए कि किराया कहीं ज्यादा तो नहीं! अगर है तो उसे वाजिब स्तर पर लाने का काम किया जाए. केंद्रीय मंत्री ने 7 जून को कहा था, 'हवाई किरायों में बेतहाशा इजाफे को लेकर मीटिंग हुई थी, जिसके बाद हवाई किरायों में अच्छी खासी कमी आई है.' सिंधिया ने इस पर संतुष्टि जताई थी.

LCC साबित हो सकती है कारगर उपाय!

ज्यादातर देशों में LCC यानी लो कॉस्ट कैरियर की ओर से सस्ते किराये की पेशकश की गई, जो आम तौर पर कम सुविधाओं के साथ बजट टर्मिनलों से संचालित होती हैं और उनकी ऑपरेटिंग कॉस्ट कम होती है. भारत में फिलहाल ऐसे LCC टर्मिनल नहीं हैं. यहां लो कॉस्ट कैरियर एयरलाइंस और 'सस्ती उड़ान पेशकश' की भी कमी है.

NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT