ADVERTISEMENT

इलेक्‍टोरल बॉन्‍ड: लॉटरी कंपनी फ्यूचर गेमिंग टॉप डोनर, दिए ₹1,368 करोड़; किस पार्टी को कितना चुनावी चंदा मिला, पूरी डिटेल यहां

चुनाव आयोग ने बताया है कि 11 जनवरी 2024 तक कुल 12,155.51 करोड़ रुपये के चुनावी बाॅन्‍ड खरीदे गए. इनमें अप्रैल 2019 से जनवरी 2024 के बीच जारी किए गए बॉन्‍ड की पूरी डिटेल है.
NDTV Profit हिंदीNDTV Profit डेस्क
NDTV Profit हिंदी10:10 PM IST, 14 Mar 2024NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

चुनाव आयोग (The Election Commission of India) ने अपनी वेबसाइट पर इलेक्‍टोरल बॉन्‍ड की पूरी डिटेल सार्वजनिक कर दी है. आयोग ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) से मिले डेटा के आधार पर बताया है कि इलेक्‍टोरल बॉन्‍ड के जरिये चुनावी चंदे के तौर पर किस पार्टी को कितनी राशि मिली है.

आयोग ने बताया है कि 11 जनवरी 2024 तक कुल 12,155.51 करोड़ रुपये के चुनावी बाॅन्‍ड खरीदे गए. इनमें अप्रैल 2019 से जनवरी 2024 के बीच जारी किए गए बॉन्‍ड की पूरी डिटेल है.

बता दें कि इलेक्‍टोरल बॉन्‍ड पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में SBI को डिटेल सौंपने को कहा था और बैंक से मिली जानकारी के आधार पर चुनाव आयोग को अपनी वेबसाइट पर ये जानकारियां सार्वजनिक करने का आदेश दिया था.

लॉटरी कंपनी ने दिया सबसे ज्‍यादा चुनावी चंदा

इसमें राजनीतिक पार्टियों को सबसे ज्‍यादा दान देने वालों की भी जानकारी दी गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे ज्‍यादा चुनावी चंदा देने वालों में लॉटरी कंपनी फ्यूचर गेमिंग का नाम टॉप पर है, जिसने राजनीतिक पार्टी को 1368 करोड़ रुपये डोनेट किए हैं.

मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रा ने 896 करोड़ रुपये, जबकि क्विक सप्‍लाई चेन नाम की कंपनी ने 410 करोड़ रुपये चुनावी चंदे के तौर पर दिए. हल्दिया एनर्जी और वेदांता ने राजनीतिक पार्टियों को दान में 377 करोड़ और 376 करोड़ रुपये दिए. नीचे देखें बाकी डोनर्स की डिटेल.

किस पार्टी को मिला कितना चंदा?

आयोग के मुताबिक, सबसे ज्‍यादा 6,061 करोड़ रुपये का चुनावी चंदा BJP को मिला. ममता बनर्जी की पार्टी AITMC को 1,610 करोड़ रुपये का चंदा मिला, जबकि तीसरे नंबर पर कांग्रेस (Congress) रही, जिसे चंदे में 1,422 करोड़ रुपये मिले.

इससे पहले बुधवार को SBI ने बताया कि अप्रैल 2019 और 15 फरवरी 2024 के बीच 22,217 इलेक्टोरल बॉन्ड्स जारी किए गए हैं. इनमें से पार्टियों ने 22,030 बॉन्ड्स रिडीम किए. बैंक ने कहा है कि नियमों के मुताबिक बाकी 187 बॉन्ड्स को रिडीम करके पैसा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में जमा किया गया.

NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT