कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने नवंबर 2024 का पेरोल डेटा जारी कर दिया है. नवंबर 2024 में EPFO ने कुल 14.63 लाख मेंबर्स अपने साथ जोड़े हैं. अक्टूबर 2024 के मुकाबले नेट मेंबर्स की संख्या में 9.07% की बढ़त है.
एक साल पहले यानी नवंबर 2023 के पेरोल डेटा के मुकाबले 4.88% की बढ़त है. कर्मचारियों के बीच EPFO से जुड़ने के जरिए मिलने वालों लाभों को लेकर जागरुकता बढ़ी है.
EPFO ने नवंबर 2024 में अपने साथ 8.74 लाख मेंबर्स को जोड़ा है और अगर नए सदस्यों को जोड़ने के बीच तुलना की जाए तो ये अक्टूबर 2024 के मुकाबले 16.58% ज्यादा है. अगर सालाना आधार पर तुलना करें तो नवंबर 2023 के मुकाबले नवंबर 2024 में 18.80% इजाफा हुआ है.
EPFO के डेटा के मुताबिक जुड़ने वालों मेंबर्स की संख्या में 18 से 25 साल आयु वर्ग के मेंबर्स की संख्या सबसे ज्यादा रही है. नवंबर 2024 में EPFO के साथ जुड़ने वाले सदस्यों में से 54.97% हिस्सा 18-25 आयु वर्ग के मेंबर्स का रहा है. इसमें अक्टूबर 2024 के मुकाबले 9.56% का इजाफा दर्ज किया गया है.
पेरोल डेटा पता चला कि नए मेंबर्स में से लगभग 2.40 लाख महिलाएं हैं. इस संख्या में मंथली ग्रोथ 14.94% हुई है. ये आंकड़ा नवंबर 2023 की तुलना में 23.62% की सालाना ग्रोथ को दर्शाता है.
देश के सभी राज्यों में से महाराष्ट्र ने नवंबर महीने के दौरान 20.86% नेट मेंबर को जोड़कर सबसे आगे है. महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, हरियाणा, गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने महीने के लिए नवंबर महीने के दौरान नेट मेंबर में से 5% से अधिक का योगदान दिया है.