ADVERTISEMENT

FIIs ने ₹4,663 करोड़ और DIIs ने की ₹7,912 करोड़ की खरीदारी

बुधवार को शेयर बाजार में कमजोर कारोबार देखने को मिला.
NDTV Profit हिंदीराघव वाधवा
NDTV Profit हिंदी09:57 PM IST, 28 May 2025NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
NDTV Profit हिंदी LIVE FEED
Latest FirstNDTV Profit हिंदी
  • Oldest First

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परियोजनाओं में देरी पर जताई चिंता, समय पर पूरा करने और पारदर्शिता पर दिया जोर

  • PM मोदी ने सभी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने की जरूरत पर जोर दिया और कहा कि कामकाज में प्रभावशीलता और जवाबदेही को प्राथमिकता दी जाए

  • उन्होंने राज्य सरकारों से अपील की कि वे हर योग्य रियल एस्टेट प्रोजेक्ट का RERA में पंजीकरण अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें

  • प्रधानमंत्री ने ये भी कहा कि घर खरीदारों की शिकायतों का निपटारा समय पर और गुणवत्ता के साथ हो, ताकि पारदिर्शता के साथ उन्हें न्याय मिल सके

    Source: PIB

ADVERTISEMENT

IRCTC Q4 नतीजे (कंसो, YoY)

  • मुनाफा 26% बढ़ा, 284 करोड़ रुपये से बढ़कर 358 करोड़ रुपये

  • आय 10% बढ़ी, 1,152 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,269 करोड़ रुपये

  • EBITDA 362 करोड़ रुपये से घटकर 385 करोड़ रुपये

  • मार्जिन 31.5% से घटकर 30.4%

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

कमिंस इंडिया Q4 नतीजे (कंसो, YoY)

  • मुनाफा 562 करोड़ रुपये से घटकर 521 करोड़ रुपये

  • आय 6% बढ़ी, 2,316 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,457 करोड़ रुपये

  • EBITDA 544 करोड़ रुपये से घटकर 520 करोड़ रुपये

  • मार्जिन 23.5% से घटकर 21.2%

  • कंपनी ने 33.5 रुपये/शेयर के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया

ADVERTISEMENT

NCLT ने RBI और IBA को जेनसोल के बैंक खाते और लॉकर फ्रीज करने की अनुमति दी

Gensol के प्रमोटर्स पर गंभीर आरोप

  • कंपनी के फंड को दूसरी जगह डायवर्ट करने (गलत इस्तेमाल) का आरोप

  • कॉर्पोरेट गवर्नेंस के नियमों का उल्लंघन

  • वित्तीय रिपोर्टों में हेरफेर

  • झूठे दावे करके लिए गए कर्जों में डिफॉल्ट

  • कंपनी की संपत्तियों का अवैध ट्रांसफर

NCLT ने इन सभी मामलों को गंभीर बताते हुए सख्त कदम उठाने की जरूरत जताई है.

ADVERTISEMENT

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सभी सरकारी जनरल इंश्योरेंस कंपनियों की फाइनेंशियल और ऑपरेशनल परफॉर्मेंस की समीक्षा की

  • सरकारी जनरल इंश्योरेंस कंपनियों का कुल प्रीमियम 2019 में ₹80,000 करोड़ से बढ़कर 2025 में ₹1.06 लाख करोड़ हो गया.

  • पूरे जनरल इंश्योरेंस इंडस्‍ट्री का कुल प्रीमियम FY25 में ₹3.07 लाख करोड़ तक पहुंच गया.

  • देश में इंश्योरेंस पैठ अभी भी GDP के सिर्फ 1% पर है, जबकि वैश्विक औसत 4.2% है.

  • इंश्योरेंस डेंसिटी (Insurance Density) 2019 के $19 से बढ़कर 2023 में $25 हो गया.

  • सभी सरकारी जनरल इंश्योरेंस कंपनियां अब मुनाफे में हैं; यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी (UIIC) ने 7 साल बाद मुनाफा कमाया.

  • कोविड के बाद दावा भुगतान अनुपात (Incurred Claims Ratio) सामान्य हुआ, सरकारी कंपनियों में 103%, निजी कंपनियों में 89%, हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों (SAHI) में 65%

  • वित्त मंत्री ने इंश्योरेंस कंपनियों को तत्काल डिजिटल बदलाव और AI-आधारित क्लेम सेटलमेंट लागू करने को कहा.

  • साइबर फ्रॉड जैसे नए जोखिमों को ध्यान में रखते हुए नए प्रोडक्ट विकसित करने के निर्देश दिए.

  • ग्राहक शिकायतों के तेज समाधान, डिजिटल केवाईसी और अकाउंट एग्रीगेटर इंटीग्रेशन पर ज़ोर दिया.

  • फिनटेक और इंश्योरटेक कंपनियों के साथ साझेदारी कर ग्रामीण व छोटे बाजारों तक पहुंच बढ़ाने को कहा.

  • जोखिम मूल्यांकन और प्रीमियम निर्धारण के लिए AI और डेटा एनालिटिक्स के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के निर्देश दिए.

  • सभी बदलावों को समयबद्ध तरीके से लागू करने और नियमित समीक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया.

NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT