ADVERTISEMENT

मुंबई और आस-पास के इलाकों में लगातार भारी बारिश, सुबह साढ़े 11 बजे हाई टाइट का अलर्ट

BMC के मुताबिक मुंबई शहर में पिछले 24 घंटों (शनिवार सुबह 8 बजे तक) में 91 mm तक बारिश हुई है वहीं ईस्टर्न सब-अर्ब में 87 mm और वेस्टर्न 93 mm बारिश हुई है.
NDTV Profit हिंदीNDTV Profit डेस्क
NDTV Profit हिंदी11:11 AM IST, 20 Jul 2024NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मुंबई शहर का लगातार बारिश से बुरा हाल है. कई निचले इलाकों में पानी भरने की खबरें आ रही हैं. मुंबई के अंधेरी सबवे और गांधी मार्केट इलाके में पानी भर गया जिससे यातायात प्रभावित हुआ है. हालांकि बारिश के बावजूद मुंबई लोकल की सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं.

BMC के मुताबिक मुंबई शहर में पिछले 24 घंटों (शनिवार सुबह 8 बजे तक) में 91 mm तक बारिश हुई है वहीं ईस्टर्न सब-अर्ब में 87 mm और वेस्टर्न 93 mm बारिश हुई है. शनिवार के दिन के लिए भी मुंबई और आसपास के जिलों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही सुबह साढ़े 11 बजे हाई टाइड का अलर्ट भी जारी किया गया है.

मुंबई में हाई टाइड का अलर्ट

  • हाई टाइड- सुबह 11:28 बजे - 4.24 मीटर

  • लो टाइड- शाम 17:33 बजे - 2.02 मीटर

  • हाई टाइड- रात 23:18 बजे - 3.66 मीटर

NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT