पहलगाम हमले के करीब दो हफ्ते बाद भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है. ये हमले बुधवार रात 1:44 बजे किए गए. इस ऑपरेशन का नाम 'ऑपरेशन सिंदूर' रखा गया. भारत ने बहावलपुर, मुरीदके, बाघ, कोटली और मुजफ्फराबाद में एयर स्ट्राइक की है. ये वही ठिकाने हैं, जहां से भारत पर आतंकी हमलों की साजिश रची जा रही थी और उन्हें अंजाम दिया जा रहा था. रिपोर्ट्स के मुताबिक लश्कर और जैश के मुख्यालय तबाह कर दिए गए हैं.
भारत ने अपने हवाई क्षेत्र से पाकिस्तान जाने वाले 25 फ्लाइट रूट बंद कर दिए
Source : PTI
ऑपरेशन सिंदूर के मद्देनजर आज अमृतसर में अटारी-वाघा सीमा पर बीटिंग रिट्रीट समारोह नहीं होगा. समारोह देखने आए लोगों ने 'भारत माता की जय' और 'भारतीय सेना की जय' के नारे लगाए.
Source: ANI
दिल्ली के IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है. गृह मंत्रालय ने आज देश भर में मॉक ड्रिल का आदेश दिया है.
Source : ANI
मेघालय के शिलांग में व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है. गृह मंत्रालय ने आज देश भर में मॉक ड्रिल का आदेश दिया है.
Source : ANI
राजस्थान की राजधानी जयपुर के MI रोड पर सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल किया गया. इसमें अग्निशमन विभाग ने प्रमुखता से हिस्सा लिया और लोगों को युद्ध की स्थिति से निपटने के लिए ट्रेनिंग दी.