ADVERTISEMENT

50 साल पहले की एक कॉल, जिसने बदल दी दुनिया की तस्वीर

दुनिया में सबसे पहली बार मोबाइल कॉल कब और कहां की गई थी? क्या आप जानते हैं ?
NDTV Profit हिंदीNDTV Profit डेस्क
NDTV Profit हिंदी10:11 PM IST, 03 Apr 2023NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

मौजूदा समय में हम बिना मोबाइल के जीवन की कल्पना नहीं कर सकते. हर किसी के लिए मोबाइल जरूरत बन चुका है. हमारी दिनचर्या में अहम रोल निभाता है. ठीक 50 साल पहले ऐसा मुमकिन नहीं था. दुनिया में सबसे पहली बार मोबाइल कॉल कब और कहां की गई थी? क्या आप जानते हैं ?

3 अप्रैल 2023, ये वो दिन है जब मोबाइल फोन के अविष्कार को 50 वर्ष पूरे हो गए. 3 अप्रैल 1973 को पहले मोबाइल फोन से सबसे पहली कॉल की गई थी. अमेरिकन इंजीनियर मार्टिन कूपर ने इस फोन का इस्तेमाल न्यूयॉर्क में किया था.

जिस मोबाइल फोन से पहली कॉल की गयी थी उसके मॉडल का नाम DYNATAC 800XI था. इस मोबाइल फोन का वजन करीब 1.1 किलो था और इसे पॉवर देने के लिए बैटरी लगाई गई थी. आपको बता दें कि पहला मोबाइल फोन 1973 में तैयार हो गया था लेकिन आम लोगों तक पहुंचने में इसे 10 साल लग गए.

कौन हैं मार्टिन कूपर

मार्टिन कूपर, मोटोरोला कंपनी के इंजीनियर थे. कूपर ने वायरलेस मोबाइल तकनीक पर काफी काम किया है. उन्होंने जोएल एंगेल को पहला कॉल किया था. मोबाइल फोन की वजह से तब से लेकर अब तक सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक तौर पर क्रांतिकारी बदलाव आए हैं.

जब मार्टिन ने अपने दोस्त को कॉल किया था तो उन्होंने एंगेल से कहा, 'जोएल, मैं मार्टिन बोल रहा हूं. मैं एक सेल फोन से बात कर रहा हूं, एक पोर्टेबल सेल फोन से'.

भारत में कैसे शुरू हुआ मोबाइल फोन का सफर

31 जुलाई 1995 को भारत में मोबाइल फोन से सबसे पहली कॉल की गयी थी. पश्चिम बंगाल के तत्कालीन मुख्यम मंत्री ज्योति बसु और केंद्रीय दूरसंचार मंत्री सुखराम के बीच पहली बार बातचीत हुई थी. आपको बता दें कि भारत में मोबाइल फोन सर्विस की शुरुआत मोदी टेल्सट्रा मोबाइलनेट ने की थी.

NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT