ADVERTISEMENT

पियरे एगोस्टिनी, फेरेन्क क्रॉस और ऐनी एल हुइलियर को मिला फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार

पियरे एगोस्टिनी, फेरेन्क क्रॉस और ऐनी एल हुइलियर को फिजिक्स के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.
NDTV Profit हिंदीNDTV Profit डेस्क
NDTV Profit हिंदी05:04 PM IST, 03 Oct 2023NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज की ओर से पियरे एगोस्टिनी, फेरेन्क क्रॉस और ऐनी एल हुइलियर को फिजिक्स के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने के लिए साल 2023 नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा. इनको ये पुरस्कार परमाणु इलेक्ट्रॉन के अध्ययन में लेजर के इस्तेमाल के लिए दिया जाएगा.

इन वैज्ञानिकों को ये सम्मान पदार्थ में इलेक्ट्रॉन गतिशीलता के अध्ययन के लिए प्रकाश के एटोसेकंड पल्स पैदा करने के प्रायोगिक तरीकों के लिए देने का ऐलान हुआ है. ये इस हफ्ते का दूसरा नोबेल पुरस्कार है.

ये पुरस्कार विज्ञान, साहित्य और शांति के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने वाले लोगों को 1901 से दिया जा रहा है. इसको दुनिया भर में वैज्ञानिकों के लिए सर्वोच्च सम्मान माना जाता है.

मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार

इस बार मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार कैटालिन कारिको (Katalin Kariko) और ड्र्यू वीसमैन (Drew Weissman) को संयुक्त तौर पर दिए जाने का ऐलान हुआ है. कोविड-19 के खिलाफ प्रभावी mRNA वैक्सीन के निर्माण के लिए जरूरी, न्यूक्लियोसाइड बेस मोडिफिकेशन की खोज के लिए दोनो वैज्ञानिकों को पुरस्कार से नवाजा गया है.

नोबेल पुरस्कार 2023 (Nobel Prize 2023) की घोषणा 2 अक्टूबर से शुरू हो गई है. नोबेल असेंबली के सेक्रेटरी जनरल थॉमस पार्लमैन (Thomas Parlman) ने इन पुरस्कारों की घोषणा की है.

अभी कितने पुरस्कारों की घोषणा बाकी?

4 अक्टूबर को केमिस्ट्री, 5 अक्टूबर को साहित्य, 6 अक्टूबर को शांति और 9 अक्टूबर को इकोनॉमिक साइंस के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की जाएगी.

NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT