ADVERTISEMENT

क्या आपका क्रेडिट स्कोर गलत है? जानें ठीक करने के लिए क्या करना होगा

आइए देखते हैं कि आप कैसे अपनी क्रेडिट रिपोर्ट को चेक, गलतियों की पहचान और उन्हें सही करने के लिए कदम उठा सकते हैं.
NDTV Profit हिंदीNDTV Profit डेस्क
NDTV Profit हिंदी05:55 PM IST, 21 Mar 2025NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

आपकी क्रेडिट रिपोर्ट (Credit Report) आंकड़ों से ज्यादा है. ये आपकी वित्तीय प्रतिष्ठा का सबूत है. चाहे आप लोन (Loan) के लिए अप्लाई कर रहे हैं या क्रेडिट कार्ड के लिए, लेंडर्स ये जानने के लिए कि क्या आप विश्वास लायक कर्जधारक हैं या नहीं, आपकी क्रेडिट रिपोर्ट पर निर्भर हैं. एक मजबूत क्रेडिट हिस्ट्री से आपको कम ब्याज दर और वित्तीय अवसर मिल सकते हैं, जबकि गलतियों या पेमेंट्स छूट जाने से आप पीछे रह सकते हैं.

लेकिन तब क्या होगा, अगर आपकी क्रेडिट रिपोर्ट में गलतियां हैं. ये आपके सोचे हुए से अक्सर ज्यादा बार होता है. ये हो सकता है कि लेंडर ने गलती से आपकी पेमेंट को लेट मार्क कर दिया हो या फिर पुराना लोन जिसे आपके क्लियर कर दिया हो, वो अभी भी नहीं चुकाया दिखा रहा हो. इन गलतियों से आपका क्रेडिट स्कोर घट सकता है और आप पर लंबी अवधि में असर पड़ सकता है.

अच्छी बात ये है कि आपकी क्रेडिट रिपोर्ट में गलतियों को ठीक करना मुमकिन और आपके सोचने से ज्यादा आसान है. आइए देखते हैं कि आप कैसे अपनी क्रेडिट रिपोर्ट को चेक, गलतियों की पहचान और उन्हें सही करने के लिए कदम उठा सकते हैं.

अपनी क्रेडिट रिपोर्ट को रिव्यू करें

क्रेडिट रिपोर्ट को रिव्यू करें

क्रेडिट ब्यूरो से अपनी क्रेडिट रिपोर्ट लें और सभी डिटेल्स ठीक से चेक करें. निजी जानकारी, अकाउंट बैलेंस, लेट पेमेंट्स जो आपने नहीं की हैं या लोन जिन्हें बंद दिखाना चाहिए, इन सभी को चेक कर लें. जो भी गलती दिखे, उसकी एक लिस्ट बना लें.

क्रेडिट ब्यूरो से संपर्क करें

एक बार गलतियों की पहचान कर लेने के बाद आप उनके बारे में क्रेडिट ब्यूरो को जानकारी दें. आप उससे उनकी वेबसाइट, ईमेल या फोन के जरिए संपर्क कर सकते हैं. कुछ ब्यूरो की मोबाइल ऐप्लीकेशंस भी हैं जहां आप बता सकते हैं.

जरूरी डॉक्यूमेंट्स और डिस्प्यूट फॉर्म सब्मिट करें

आपको डिस्प्यूट फॉर्म पूरा करना होगा जिसमें आपकी क्रेडिट रिपोर्ट में मौजूद सभी गलतियों की जानकारी हो. अपने क्लेम को सपोर्ट करने के लिए संबंधित दस्तावेज जैसे बैंक स्टेटमेंट और पेमेंट्स रिसिप्ट भी दें.

फॉलो-अप

क्रेडिट ब्यूरो आम तौर पर विवाद की जांच और उनका समाधान करने के लिए 30 दिन का समय लेते हैं. लेकिन आपकी क्रेडिट रिपोर्ट में इसे दिखने में एक से दो बिलिंग साइकिल लगेंगी.

NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT