ADVERTISEMENT

वेदांता का स्टरलाइट कॉपर प्लांट दोबारा हो सकता है शुरू, SC कमेटी बनाने पर कर रहा विचार

कोर्ट के सुझाव का तमिलनाडु राज्य ने जोरदार विरोध किया. राज्य की ओर से पेश वकीलों ने कहा कि एक्सपर्ट कमेटी बनाने की कोई जरूरत नहीं थी.
NDTV Profit हिंदीNDTV Profit डेस्क
NDTV Profit हिंदी09:56 PM IST, 14 Feb 2024NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने बुधवार को एक एक्सपर्ट कमेटी बनाने की इच्छा जाहिर की जो ये देखेगी कि क्या थूथुकुडी में वेदांता (Vedanta) के स्टरलाइट कॉपर प्लांट को दोबारा खोला जाए या नहीं. कोर्ट ने कहा कि कमेटी ये पता लगाएगी कि प्लांट (Vedanta Tamilnadu Plant) शुरू होने के लिए प्रदूषण की क्या सीमा तय करने की जरूरत है और किन स्थितियों के अंदर उन्हें काम करने की इजाजत दी जा सकती है.

कंपनी पर प्रदूषण नियमों के उल्लंघन का आरोप

हालांकि कोर्ट के सुझाव का तमिलनाडु राज्य ने जोरदार विरोध किया. राज्य की ओर से पेश वकीलों ने कहा कि एक्सपर्ट कमेटी बनाने की कोई जरूरत नहीं थी. क्योंकि वेदांता प्लांट की जगह पर लगातार प्रदूषण के नियमों का उल्लंघन कर रही है.

शीर्ष अदालत ने कहा कि हम इस मामले में राष्ट्रीय हित की बात को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं. हमें आगे का रास्ता खोजना होगा. कोर्ट ने इस बात पर भी जोर दिया कि वेदांता के लिए कमेटी के सुझावों के मुताबिक शर्तें तय की जाएंगी.

कोर्ट ने कंपनी के लिए नियम बनाने की भी कही बात

कोर्ट ने कहा कि अगर कमेटी इस नतीजे पर पहुंचती है कि संचालन के लिए सहमति सिर्फ तभी दी जानी चाहिए अगर प्रोजेक्ट को सस्टेनेबल बनाने के लिए अतिरिक्त चीजें की जाएंगी तो हम कंपनी पर वो नियम बनाएंगे. इस तरह से राज्य की चिंता को लेकर भी सुरक्षा होगी.

इस मामले में सुनवाई अभी भी जारी है और गुरुवार को भी बहस जारी रहेगी. 2018 में यूनिट के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की फायरिंग में 13 लोगों की मौत हो गई थी. इसके बाद राज्य की सरकार ने प्लांट को स्थायी तौर पर सील और बंद करने का आदेश दिया था. इसके बाद से प्लांट बंद है.

NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT