ADVERTISEMENT

Modi 3.0 Cabinet: टॉप मंत्रालयों में नहीं हुए बदलाव, यहां देखें पूरी लिस्ट

बड़े फेरबदलों में शिवराज सिंह चौहान को कृषि के साथ-साथ ग्रामीण विकास का प्रभार भी दिया गया है. जबकि ज्योतिरादित्य सिंधिया को टेलीकॉम मंत्रालय दिया गया है.
NDTV Profit हिंदीNDTV Profit डेस्क
NDTV Profit हिंदी08:09 PM IST, 10 Jun 2024NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

मोदी सरकार के मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. ज्यादातर पुराने वरिष्ठ मंत्रियों के विभागों को बरकरार रखा गया है. इनमें राजनाथ सिंह (रक्षा मंत्री), अमित शाह (गृह मंत्री), एस जयशंकर (विदेश मंत्री), निर्मला सीतारमण (वित्त मंत्री) समेत अन्य मंत्री शामिल हैं.

बड़े फेरबदलों में शिवराज सिंह चौहान को कृषि के साथ-साथ ग्रामीण विकास का प्रभार भी दिया गया है. जबकि ज्योतिरादित्य सिंधिया को टेलीकॉम मंत्रालय दिया गया है. वहीं चिराग पासवान को खाद्य प्रंस्करण मंत्रालय दिया गया है.

ये बने कैबिनेट मंत्री

  • राजनाथ सिंह: रक्षा मंत्रालय

  • अमित शाह: गृह मंत्रालय

  • नितिन गडकरी- सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय

  • जगत प्रकाश नड्डा- स्वास्थ्य मंत्रालय

  • शिवराज सिंह चौहान- कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय

  • निर्मला सीतारमण- वित्त मंत्रालय

  • जयशंकर- विदेश मंत्रालय

  • मनोहर लाल खट्टर- ऊर्जा और शहरी-विकास मंत्रालय

  • HD कुमारस्वामी- भारी उद्योग मंत्रालय

  • पीयूष गोयल- उद्योग मंत्रालय

  • धर्मेंद्र प्रधान- शिक्षा मंत्रालय

  • जीतन राम मांझी- MSME मंत्रालय

  • राजीव रंजन सिंह- पंचायती राज, मतस्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

  • सर्बानंद सोनोवाल- पोर्ट्स, शिपिंग मिनिस्ट्री

  • वीरेंद्र कुमार- सामाजिक कल्याण मंत्रालय

  • राम मोहन नायडू- नागरिक उड्डयन मंत्रालय

  • प्रल्हाद जोशी- उपभोक्ता मामलों, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय

  • जुएल ओराम- जनजातीय कार्य मंत्रालय

  • गिरिराज सिंह- कपड़ा मंत्रालय

  • अश्विनी वैष्णव- रेलवे, IT, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

  • ज्योतिरादित्य सिंधिया- दूरसंचार मंत्रालय

  • भूपेंद्र यादव- पर्यावरण मंत्रालय

  • गजेंद्र सिंह शेखावत- संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय

  • अन्नपूर्णा देवी- महिला एवं बाल विकास मंत्रालय

  • किरेन रिजिजू- संसदीय कार्य मंत्रालय, अल्पसंख्यक मंत्रालय

  • हरदीप सिंह पुरी- पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय

  • मनसुख मंडाविया- श्रम मंत्रालय, युवा एवं खेल मंत्रालय

  • जी किशन रेड्डी- कोयला एवं खनन मंत्रालय

  • चिराग पासवान- खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्रालय

  • CR पाटिल- जल शक्ति मंत्रालय

NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT