ADVERTISEMENT

Haryana CM Oath: नायब सिंह सैनी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, अनिल विज बने मंत्री

हरियाणा विधानसभा चुनाव में BJP ने 48 सीटें जीती, नायब सिंह सैनी लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनें हैं.
NDTV Profit हिंदीअक्षत मिश्रा
NDTV Profit हिंदी01:48 PM IST, 17 Oct 2024NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

हरियाणा विधानसभा चुनाव में BJP की हैट्रिक के बाद अब वहां नई सरकार भी बन गई है. नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) प्रदेश के नए मुखिया के तौर पर शपथ ली. चंडीगढ़ (Chandigarh) से सटे पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में ये शपथ ग्रहण समारोह हुआ.

कौन-कौन हुआ शपथ ग्रहण समारोह में शामिल

PM मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा शासित राज्यों के 18 राज्यों के मुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए. हरियाणा में पांच अक्टूबर को हुए चुनावों में BJP ने 90 सदस्यीय विधानसभा में 48 सीट जीतकर राज्य में ऐतिहासिक तीसरा कार्यकाल हासिल किया। वहीं कांग्रेस ने 37 सीट पर जीत दर्ज की थी.

हरियाणा सरकार का मंत्रिमंडल

शपथ ग्रहण समारोह में अनिल विज, कृष्ण लाल पंवार, राव नरवीर सिंह, महिपाल ढांडा, विपुल गोयल और डॉ अरविंद शर्मा गोहाना ने बतौर कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली.

राज्य मंत्री की बात करें तों श्याम सिंह राणा, रणवीर सिंह गंगवा, कृष्ण कुनार, श्रुति चौधरी, आरती राव ,राजेश नागर और गौरव गौतम ने शपथ ली.

NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT