ADVERTISEMENT

UP Local Body Elections Results 2023: मेयर चुनाव में BJP का क्लीन स्वीप, सभी 17 सीटें जीती, CM योगी बोले- UP में अब ट्रिपल इंजन

UP के 75 जिलों के नग​र निकायों में 4 मई और 11 मई को वोटिंग हुई थी.
NDTV Profit हिंदीNDTV Profit डेस्क
NDTV Profit हिंदी05:28 PM IST, 13 May 2023NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

UP Nikay Chunav Election Results 2023: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है. UP के 75 जिलों के नग​र निकायों में 4 मई और 11 मई को वोटिंग हुई थी. BJP, SP और अन्य पार्टियों ने चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी थी. वोटिंग के बाद से ही सभी पार्टी जीत का दावा करते दिखे.

वोटों की गिनती अभी जारी है. लेकिन ये तय हो गया है कि BJP के प्रत्याशियों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को काफी पीछे छोड़ दिया है. उत्तर प्रदेश के 17 नगर निगमों में सभी 17 सीटों पर BJP की जीत हो चुकी है.

प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार: योगी आदित्यनाथ

निकाय चुनावों में BJP एकतरफा विजय की ओर बढ़ रही है. इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर बधाई दी है. उन्होंने लिखा है, 'उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय पर UP BJP के सभी समर्पित, कर्मठ कार्यकर्ताओं और सुशासन प्रिय उत्तर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई.'

आगे उन्होंने लिखा, 'ये विराट विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन और डबल इंजन सरकार की जनपक्षीय, विकासपरक और सर्वसमावेशी नीतियों के प्रति प्रचंड जन-विश्वास को प्रदर्शित करती है. राज्य में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए सभी प्रदेश वासियों का हृदयतल से अभिनंदन.'

नगर पंचायत चुनाव में BJP सबसे आगे

UP में नगर पंचायत चुनाव में दोपहर 1 बजे तक 125 सीटों पर बढ़त के साथ BJP सबसे आगे चल रही है. वहीं, 88 सीटों पर निर्दलीय बढ़त बनाए हुए हैं.

  • BJP- 125

  • SP- 68

  • BSP- 19

  • अन्‍य- 88

(@ 01:00 PM)

मेयर चुनाव: सभी 17 सीटों पर BJP आगे

नगर निगम

  • BJP- 17

  • SP- 0

  • BSP- 0

(@ 12:30 PM)

नगर निगम की 17 सीटों पर मेयर चुनाव के रुझान

  • वाराणसी: BJP के अशोक तिवारी आगे

  • सहारनपुर: BJP के डॉ अजय कुमार सिंह आगे

  • मेरठ: AIMIM के प्रत्याशी आगे

  • मथुरा: BJP के विनोद कुमार अग्रवाल आगे

  • लखनऊ: BJP की सुषमा खर्कवाल आगे

  • कानपुर: BJP की प्रमिला पांडेय आगे

  • प्रयागराज: BJP के गणेश केशरवानी आगे

  • मुरादाबाद: BJP के विनोद अग्रवाल आगे

  • झांसी: BJP के बिहारी लाल आर्य आगे

  • गोरखपुर: BJP के डॉ मंगलेश श्रीवास्तव

  • गाजियाबाद: BJP की सुनीता दयाल आगे

  • अयोध्या: BJP के गिरीशपति त्रिपाठी आगे

  • अलीगढ़: BJP के प्रशांत सिंघल आगे

  • फिरोजाबाद: BJP की कामिनी राठौर आगे

  • बरेली: BJP के उमेश गौतम आगे

  • आगरा: BJP के प्रत्याशी आगे

  • शाहजहांपुर: BJP की अर्चना वर्मा आगे

(@11:00 AM)

तेजी से आगे बढ़ रही BJP

यूपी निकाय चुनाव में BJP लगातार बढ़त बनाए हुए है. SP भी कुछ जगह आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस काफी पीछे है. मुकाबला BJP और SP के बीच नजर आ रहा है.

नगर निगम

  • BJP- 14

  • SP- 1

  • BSP- 2

नगर पालिका

  • BJP- 27

  • SP- 31

  • BSP- 4

  • कांग्रेस- 2

(@10:30 AM)

यूपी निकाय चुनाव के रुझान

  • मेयर सीटः BJP 15 और SP 2 सीटों पर आगे (कुल सीटें- 17)

  • नगर पालिका अध्यक्षः BJP 22 और SP 16 सीटों पर आगे (कुल सीटें- 199)

  • नगर पंचायत अध्यक्षः BJP 21 और SP 24 सीटों पर आगे (कुल सीटें- 544)

(@9:40 AM)

15 नगर निगमों में BJP को बढ़त

यूपी के 15 नगर निगमों में BJP को बढ़त देखने को मिल रही है. 15 नगर निगम में मेयर पद पर हुए चुनाव में BJP प्रत्याशी आगे चल रहे हैं. वहीं, सहारनपुर में BSP और मेरठ में SP प्रत्याशी आगे चल रहे हैं.

  • BJP- 15

  • SP- 1

  • BSP- 1

  • कांग्रेस- 0

(@9:20 AM)

वोटिंग की गिनती के बीच अखिलेश की अपील

निकाय चुनाव की काउंटिंग के बीच अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा है, 'आशा है चुनाव आयोग हर एक राउंड के बाद आंकड़े बताता जाएगा, जिससे जन विश्वास बना रहे.' बता दें कि समाजवादी पार्टी ने निकाय चुनाव के दौरान कई सीटों पर धांधली का आरोप लगया था.

पिछली बार BJP ने मारी थी बाजी

2017 में हुए पिछले निकाय चुनाव में BJP ने जबरदस्त जीत हासिल की थी. 2017 में निगम की 16 में से 14 सीटें BJP ने जीती थीं. बसपा ने 2 सीटें जीतीं थीं , जबकि सपा का खाता भी नहीं खुला था. इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निकाय चुनाव में 30 से ज्यादा रैलियां की हैं. वहीं, अखिलेश यादव ने भी प्रचार में खूब पसीना बहाया है.

निर्विरोध जीत चुके हैं बहुत से उम्मीदवार

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में 17 महापौर, 1420 पार्षद, नगर पालिका परिषदों के 199 अध्यक्ष, नगर पालिका परिषदों के 5327 सदस्य, नगर पंचायतों के 544 अध्यक्ष और नगर पंचायतों के 7178 सदस्यों के निर्वाचन के लिए वोटिंग हुई है. इस चुनाव में 19 पार्षद निर्विरोध चुने गए हैं.

राज्य में नगर पालिका परिषदों के 198 अध्यक्षों और 5,260 सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान हुआ. वोटर्स ने नगर पंचायतों के 542 अध्यक्षों और नगर पंचायतों के 7,104 सदस्यों के भाग्य का फैसला करने के लिए भी मतदान किया. कुल मिलाकर, 162 जनप्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए, जबकि 14,522 पदों के लिए 83,378 उम्मीदवार मैदान में थे.

NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT