Photo Credit: X/LinkedIn/NDTV

फोर्ब्स की लिस्ट में महिलाओं का जलवा, ये हैं भारत की 5 सबसे अमीर महिलाएं

फोर्ब्स 2024 की लिस्ट

साल 2024 की फोर्ब्स लिस्ट में भारतीय अरबपतियों की कुल संपत्ति बढ़कर 954 अरब डॉलर हो गई, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 41% अधिक है. फोर्ब्स के अरबपतियों की 2024 की लिस्ट में शामिल टॉप 5 भारतीय महिलाएं कौन-कौन हैं?

Photo Credit: Canva

5. स्मिता कृष्णा गोदरेज

-कुल संपत्ति - 3.8 अरब डॉलर

-फार्ब्स के अरबपतियों की लिस्ट में स्मिता कृष्णा गोदरेज भारत की पांचवीं सबसे अमीर महिला हैं.

Photo Credit: NDTV

4. रेणुका जगतियानी

-कुल संपत्ति- 4.8 अरब डॉलर

-फोर्ब्स की लिस्ट के मुताबिक चौथी सबसे अमीर भारतीय महिला रेणुका जगतियानी हैं. वो लैंडमार्क ग्रुप की चेयरपर्सन और CEO हैं.

Photo Credit: LinkedIn

3. विनोद राय गुप्ता

-नेट वर्थ - 5 अरब डॉलर

-फोर्ब्स के अरबपतियों की लिस्ट 2024 के मुताबिक हैवेल्स इंडिया में अपनी होल्डिंग के कारण विनोद राय गुप्ता तीसरी सबसे अमीर भारतीय महिला हैं.

Photo Credit: X/ @havellsindia

2. रेखा झुनझुनवाला

-नेट वर्थ - 8.5 अरब डॉलर

-दिवंगत राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला को अपने पति से स्टॉक पोर्टफोलियो विरासत में मिला है.

Photo Credit: X/@JhunJhunwalaR

1. सावित्री जिंदल

-नेट वर्थ - 35.5 अरब डॉलर

-जिंदल परिवार की मुखिया, सावित्री जिंदल 35.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ फोर्ब्स की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं. वो सबसे अमीर भारतीय महिला हैं.

Photo Credit: X/@SavitriJindal

Go To Homepage