Photo Credit: Canva

टमाटर के बाद प्याज की सब्सिडी पर बिक्री शुरू, 25 रुपये/kg रेट

सब्सिडी पर प्याज बिक्री शुरू

प्याज की बढ़ती कीमत को काबू में करने के लिए केंद्र सरकार ने 25 रुपये/kg पर प्याज की बिक्री (Onion Distribution At Subsidized Prices) शुरू कर दी है.

Photo Credit: Canva

बढ़ाई गई बफर लिमिट

सरकार ने प्याज की बफर लिमिट 2023-24 में बढ़ाकर 5 लाख मीट्रिक टन कर दी है, जबकि पहले 3 लाख मीट्रिक टन का टार्गेट तय किया गया था, जो हासिल कर लिया गया.

Photo Credit: Canva

एक्स्ट्रा प्रोक्योरमेंट

NCCF और NAFED को बड़े खपत वाले केंद्रों पर प्याज वितरण के साथ 1-1 टन अतिरिक्त प्रोक्योरमेंट करने का निर्देश दिया गया है. 2410 रुपये/क्विंटल पर ये प्रोक्योरमेंट किया जाएगा.

Photo Credit: Canva

'जरूरत पड़ने पर और प्रोक्योरमेंट'

उपभोक्ता मामलों, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि अगर जरूरत पड़ी तो NCCF और NAFED 5 लाख मीट्रिक टन के मौजूदा प्रोक्योरमेंट लेवल से आगे भी खरीद करेंगे.

Photo Credit: Twitter

प्याज पर लागू 40% एक्सपोर्ट ड्यूटी

घरेलू आपूर्ति बनाए रखने के लिए सरकार ने पिछले हफ्ते प्याज के एक्सपोर्ट पर 40% एक्सपोर्ट ड्यूटी भी लगाई थी.

Photo Credit: Canva

Go To Homepage