Photo Credit: X/@isro
चीन के पहले चंद्रमा अभियान के मुखिया रहे वैज्ञानिक ओयुयांग झियुआन ने एक बड़ा ही अजीब दावा किया है कि भारत का चंद्रयान-3 चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा ही नहीं.
Photo Credit: X/isro
इस चीनी वैज्ञानिक ने साइंस टाइम्स अखबार को बताया कि चंद्रयान-3 की लैंडिंग साइट दक्षिणी ध्रुव पर नहीं थी, ना तो ये चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के ध्रुवीय इलाके में थी.
Photo Credit: X/isro
चीनी वैज्ञानिक झियुआन ने कहा कि चंद्रयान-3 की लैंडिंग ध्रुवीय क्षेत्र से 619 किलोमीटर (385 मील) दूर थी.
Photo Credit: X/isro
ओयुयांग झियुआन ने कहा कि वो मानते हैं के चंद्रमा का दक्षिणी ध्रुव केवल 88.5 से लेकर 90 डिग्री अक्षांश के बीच का होना चाहिए जो कि चंद्रमा के 21.5 डिग्री झुकाव के आधार पर है.
Photo Credit: X/isro
नासा (NASA) और यूरोपीय स्पेस एजेंसी ने इसरो (ISRO) के वैज्ञानिकों की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की सफलता पर तारीफ की थी.
Photo Credit: X/@isro