Photo Credit: X/@isro

चंद्रमा पर 'विक्रम' की दोबारा सॉफ्ट लैंडिंग, हॉप टेस्टिंग पूरी

सफल हॉप टेस्टिंग

ISRO ने बताया कि चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने चंद्रमा (Moon) पर सफलतापूर्वक हॉप टेस्टिंग की है.

कितनी दूर उतरा विक्रम

कमांड मिलने पर विक्रम लैंडर ने इंजन चालू कर दिया. ISRO के अनुमान के मुताबिक, करीब 40 सेंटीमीटर तक विक्रम ने खुद को ऊपर उठाया और आगे 30-40 सेंटीमीटर की दूरी पर सुरक्षित लैंडिंग की.

Photo Credit: X/@isro

ISRO ने क्या कहा?

ISRO ने चंद्रमा पर एक बार फिर ‘विक्रम' लैंडर की सॉफ्टलैंडिंग पर कहा कि इस प्रक्रिया से भविष्य में ‘सैंपल' वापसी और चंद्रमा पर मानव अभियान को लेकर आशाएं बढ़ीं हैं.

Photo Credit: X/@isro

23 अगस्त को रचा था इतिहास

भारत ने 23 अगस्त को चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कराकर ISRO ने इतिहास रचा था.

Photo Credit: X/@isro

दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश भारत

भारत चंद्रमा की सतह को छूने वाला चौथा और चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन चुका है.

Photo Credit: X/@isro

Go To Homepage