Photo Credit: X/@Elonmusk

मस्क की न्यूरालिंक ब्रेन चिप का कमाल! शख्स ने दिमाग से खेला शतरंज

पेशेंट ने खेला चेस

मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लाइव स्ट्रीम किए गए वीडियो में पेशेंट नोलैंड आर्बॉघ को कंप्यूटर पर चेस और सिविलाइजेशन VI खेलते हुए देखा गया.

Photo Credit: X/@neuralink

लकवाग्रस्त हैं नोलैंड

नोलैंड ने अपनी चोट के बारे में जानकारी देते हुए वीडियो में कहा कि लगभग 8 साल पहले मैं दुर्घटना का शिकार हो गया था और मेरे C4 और C5 की जगह बदल गई थी, इसलिए मैं पूरी तरह से क्वाड्रिप्लेजिक हूं.

Photo Credit: X/@neuralink

क्लिनिकल ट्रायल की मंजूरी

मई 2023 में ही एलन मस्क की कंपनी न्यूरालिंक को US फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन यानी FDA ने क्लिनिकल ट्रायल की मंजूरी दे दी थी.

Photo Credit: X/@neuralink

न्यूरालिंक डिवाइस

न्यूरालिंक डिवाइस में किसी भी अन्य डिवाइस के मुकाबले अधिक इलेक्ट्रोड्स होते हैं, जिससे पता चलता है कि भविष्य में इसके अधिक संभावित प्रयोग हो सकते हैं.

Photo Credit: X/@elonmusk

'मरीजों पर फोकस'

एलन मस्क कहते हैं कि उनकी कंपनी सबसे पहले ऐसे मरीजों पर फोकस करेगी, जिनके शरीर में गंभीर किस्म की कमजोरी है.

Photo Credit: X/@neuralink

Go To Homepage