Photo Credit: Canva

16 मार्च: वीकली एक्सपायरी पर संभला बाजार, इन शेयरों में रही तेजी

5 दिन बाद बाजार में लौटी रौनक

खराब ग्लोबल संकेत के बाद भी बाजार में 5 दिन की गिरावट पर ब्रेक लग गया. मार्केट में शानदार रिकवरी दिखी. सेंसेक्स 79 अंक बढ़कर 57,635 और निफ्टी 13 अंक चढ़कर 16,985 के स्तर पर बंद हुआ. सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में बढ़त और सिर्फ 10 में गिरावट रही.

Photo Credit: Canva

IT,मेटल और प्राइवेट बैंक छोड़ सभी इंडेक्स में तेजी

निफ्टी सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी मीडिया में रही. ये 4% चढ़कर बंद हुआ. निफ्टी रियल्टी, फार्मा और FMCG 1% की तेजी के साथ बंद हुए. वहीं मेटल इंडेक्स 2.58% टूटकर बंद हुआ.

Photo Credit: Envato

अडाणी ग्रुप के 6 शेयरों में बढ़त, 4 में गिरावट

अदाणी ग्रुप के शेयरों में मिला-जुला कारोबार रहा. अदाणी ग्रुप के 6 शेयरों में बढ़त, 4 में गिरावट रही. अदाणी ट्रांसमिशन और अंबुजा सीमेंट्स में 5% की तेजी रही. अदाणी टोटल गैस में करीब 4% की गिरावट देखी गई.

इन शेयरों में रही खरीदारी

निफ्टी 50 में सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयरों में टॉप गेनर रहा BPCL. कच्चे तेल में गिरावट से BPCL 6% से ज्यादा चढ़कर बंद हुआ. नेस्ले, HUL, टाइटन और एशियन पेंट्स 2% से ज्यादा चढ़कर बंद हुए.

Photo Credit: Envato

वो शेयर जो गिरकर बंद हुए 

निफ्टी 50 को नीचे खींचने का काम किया मेटल शेयरों ने. हिंडाल्को 5% की गिरावट के साथ बंद हुआ. वहीं टाटा स्टील 3% से ज्यादा फिसलकर बंद हुआ.

Photo Credit: Envato

ओवरऑल मार्केट का कैसा रहा हाल

सेंसेेक्स के 58% शेयरों में बिकवाली और 38% शेयरों में खरीदारी रही. वहीं 3.2% शेयर बिना बदलाव के बंद हुए.

Photo Credit: Envato

Go To Homepage