Photo Credit: Canva/Company website
हुरुन इंडिया (Hurun India) और 360 वन वेल्थ (360 ONE Wealth) ने देश के सबसे अमीर लोगों की 12वीं एनुअल रैंकिंग जारी की है. देश में 259 अरबपति हैं. लिस्ट में इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट, मेटल और माइनिंग सेक्टर से सबसे ज्यादा लोग शामिल हैं.
Photo Credit: Canva
नीरज बजाज एंड फैमिली 1,20,700 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दसवें स्थान पर है.
Photo Credit: bajajgroup
कुमार मंगलम बिड़ला एंड फैमिली 1,25,600 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ नौवें स्थान पर है
Photo Credit: X/@AdityaBirlaGrp
एवेन्यू सुपरमार्ट्स (DMart) चलाने वाली राधाकृष्ण दमानी एंड फैमिली 1,43,900 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ आठवें स्थान पर है.
Photo Credit: X/@CMOfficeAssam
LN मित्तल एंड फैमिली इस लिस्ट में सातवें नंबर पर हैं. उनकी कुल संपत्ति 1,62,300 करोड़ रुपये है.
Photo Credit: X/@ArcelorMittal
सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज के संस्थापक दिलीप सांघवी 1,64,300 करोड़ रुपये के साथ छठे स्थान पर हैं.
Photo Credit: @SunPharmaLive
गोपीचंद हिंदुजा एंड फैमिली 1,76,500 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं.
Photo Credit: Hinduja Group
HCL के शिव नादर (Shiv Nadar) 2,28,900 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर हैं.
Photo Credit: BQ Prime
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India) के संस्थापक साइरस S पूनावाला (Cyrus S Poonawalla) 2,78,500 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के साथ तीसरे नंबर पर हैं.
Photo Credit: Company website
अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी (Gautam Adani) 474,800 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं.
Photo Credit: Adani Group
मुकेश अंबानी की संपत्ति 2023 में लगभग 8,08,700 करोड़ रुपये हो गई है. पिछले 9 सालों में अंबानी की संपत्ति में चार गुना का इजाफा हुआ है. मुकेश अंबानी पहले स्थान पर बने हुए हैं.
Photo Credit: Reuters