Photo Credit: X/@chetrisunil11

सुनील छेत्री ने लिया संन्यास, इस दिन खेलेंगे आखिरी मैच

संन्यास का ऐलान

भारतीय दिग्गज फुटबॉलर सुनील छेत्री ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है. सुनील ने 20 साल के लंबे फुटबॉल करियर पर विराम लगाने का फैसला लिया है.

Photo Credit: X/@chetrisunil

कब खेलेंगे आखिरी मुकाबला?

सुनील छेत्री अपना आखिरी मुकाबला फीफा विश्व कप क्वालीफिकेशन मैच 6 जून को कुवैत के खिलाफ खेलते हुए दिखाई देंगे.

Photo Credit: X/@chetrisunil

2005 में शुरू किया था करियर

सुनील छेत्री ने 2005 में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल करियर का आगाज किया था. वर्तमान में वो भारत की राष्ट्रीय टीम के कप्तान हैं.

Photo Credit: X/@chetrisunil

150 मैचों में 94 गोल

सुनील छेत्री ने देश के लिए 150 मैचों में 94 गोल किए हैं. वो क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी के बाद सबसे ज्यादा इंटरनेशनल गोल करने वाले एक्टिव खिलाड़ी हैं.

Photo Credit: X/@chetrisunil

चैंपियनशिप जीतने में मदद की

सुनील छेत्री ने भारत को 2007, 2009 और 2012 में नेहरू कप और 2011, 2015, 2021 और 2023 में SAFF चैंपियनशिप जीतने में मदद की है.

Photo Credit: X/@chetrisunil

अर्जुन अवॉर्ड और पद्म श्री पुरस्कार

सुनील छेत्री को साल 2011 में अर्जुन अवॉर्ड और साल 2019 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. सुनील छेत्री को 2021 में खेल रत्न दिया गया था.

Photo Credit: X/@chetrisunil

6 बार AIFF प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड

सुनील छेत्री ने करियर में 6 बार AIFF प्लेयर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीता है.

Photo Credit: X/@chetrisunil

इन क्लबों के लिए खेल चुके हैं सुनील

सुनील छेत्री बेंगलुरु FC, मोहन बागान, ईस्ट बंगाल और मुंबई सिटी FC जैसे शीर्ष भारतीय क्लबों के लिए खेल चुके हैं, जहां उन्होंने 140 से अधिक गोल किए हैं.

Photo Credit: X/@chetrisunil

Go To Homepage