Photo Credit: X/@gautam_adani

खावड़ा प्लांट में 250 MW विंड एनर्जी उत्पादन शुरू; जानें खासियत

विंड एनर्जी उत्पादन

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने खावड़ा रिन्युएबल एनर्जी पार्क में 250 MW की विंड एनर्जी कैपेसिटी को ऑपरेशनलाइज कर लिया है. 30,000 MW कैपेसिटी के साथ खावड़ा दुनिया का सबसे बड़ा रिन्युएबल एनर्जी पार्क है.

Photo Credit: X/@gautamadani

AGEL पोर्टफोलियो

खावड़ा पार्क में कुल 2,250 MW कैपेसिटी ऑपरेशनलाइज हो चुकी है. इस तरह अदाणी ग्रीन एनर्जी (AGEL) का पोर्टफोलियो अब 11,184 MW का हो गया है, जो भारत में सबसे ज्यादा है.

Photo Credit: X/@gautamadani

सबसे ताकतवर टरबाइन

खावड़ा रिन्युएबल एनर्जी प्लांट में दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ताकतवर ऑनशोर विंड टरबाइन जेनरेटर्स (WTG) में शामिल, 5.2 MW की क्षमता के 2 जेनरेटर्स लगे हुए हैं.

Photo Credit: X/@gautamadani

पेरिस से 5 गुना बड़ा

AGEL दुनिया के सबसे बड़े रिन्युएबल एनर्जी प्रोजेक्ट पर काम कर रही है. ये 538 वर्ग किलोमीटर में फैला है, जो मूल पेरिस शहर से 5 गुना बड़ा और मुंबई शहर के एरिया के बराबर है.

Photo Credit: X/@gautamadani

1.61 करोड़ घरों को ऊर्जा आपूर्ति

खावड़ा RE पार्क से मिलने वाली ऊर्जा से हर साल 1 करोड़ 61 लाख घरों को ऊर्जा की आपूर्ति की जा सकती है.

Photo Credit: Canva

Go To Homepage