Photo Credit: X/ECI

97 करोड़ मतदाता, 55 लाख EVM....लोकसभा चुनाव 2024 क्यों है खास ?

7 चरणों में वोटिंग

18वें लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. 26 अप्रैल से 1 जून तक 7 चरणों में वोटिंग होगी और नतीजे 4 जून को आएंगे.

Photo Credit: X/ECI

97 करोड़ मतदाता

लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव में इस बार 97 करोड़ मतदाताओं के पास देश की बागडोर सौंपने की जिम्मेदारी होगी. इसमें से 49.7 करोड़ पुरुष और 47 करोड़ महिलाएं हैं. इस बार 1.82 करोड़ मतदाता पहली बार वोट डालने वाले हैं. 

Photo Credit: X/ECI

कितने पोलिंग स्टेशन?

543 लोकसभा सीटों में 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे. 1.8 करोड़ वोटर्स पहली बार वोट डालेंगे. 

Photo Credit: X/ECI

कितने EVM का उपयोग?

लोकसभा चुनाव में कुल 55 लाख EVM का इस्तेमाल किया जाएगा. चुनाव को लेकर 27 ऐप्स और पोर्टल बनाए गए हैं. cVigil ऐप के जरिए आचार संहिता के उल्लंघन की जानकारी दी जा सकेगी और तुरंत एक्शन लिया जाएगा.

Photo Credit: X/ECI

कितने गाड़ियों का इस्तेमाल?

लोकसभा चुनाव में करीब 4 लाख गाड़ियां ट्रांसपोर्ट के लिए इस्तेमाल की जाएंगी.

Photo Credit: X/ECI

Go To Homepage