Photo Credit: X/@SpaceX/NASA
भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके सहकर्मी बुच विल्मोर स्पेसएक्स के ड्रैगन अंतरिक्ष यान में सवार होकर पृथ्वी पर वापस आ गए हैं.
Photo Credit: X/@SpaceX/NASA
उन्हें लाने वाले कैप्सूल ने भारतीय समयानुसार बुधवार तड़के 3.27 बजे फ्लोरिडा के तट पर स्पलैशडाउन किया.
Photo Credit: X/@SpaceX/NASA
5 जून 2024 को सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर बोइंग के नए स्टारलाइनर क्रू यान में सवार होकर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के लिए रवाना हुए थे.
Photo Credit: X/@SpaceX/NASA
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने अंतरिक्ष में कुल 286 दिन बिताए. इस दौरान उन्होंने पृथ्वी की 4,576 बार परिक्रमा की और लगभग 12 करोड़ 10 लाख मील की दूरी तय की.
Photo Credit: X/@SpaceX/NASA
फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से SpaceX का फाल्कन 9 रॉकेट शुक्रवार शाम 7:03 बजे (स्थानीय समय) लॉन्च किया गया, जिसके ऊपर क्रू ड्रैगन कैप्सूल लगा था. इसमें चार सदस्यीय टीम सवार थी.
Photo Credit: X/@SpaceX/NASA
नौ महीने के लंबे इंतजार के बाद, नासा और SpaceX ने मिलकर एक मिशन की योजना बनाई ताकि सुनीता और बुच को सुरक्षित वापस लाया जा सके.
Photo Credit: X/@SpaceX/NASA