अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस जुटाएगी 12,500 करोड़ रुपये, बोर्ड ने दी मंजूरी

इस राशि को जुटाने की अंतिम मंजूरी एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में ली जाएगी.

Source: NDTV Profit

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस (Adani Energy Solutions) बोर्ड ने 12,500 करोड़ रुपये का फंड जुटाने की मंजूरी दी. कंपनी ने 27 मई को हुई बैठक में जानकारी दी कि वो क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए ये राशि जुटाएगी.

सोमवार को एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक, इस राशि को जुटाने के लिए अंतिम मंजूरी एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में ली जाएगी.

अदाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) भी मंगलवार को पैसे जुटाने पर विचार करेगी.

Also Read: अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने किया एस्सार ट्रांसको का अधिग्रहण; 1,900 करोड़ रुपये में हुआ सौदा