Adani Wilmar Q2 Results: शानदार नतीजे, आय में 18% की ग्रोथ, EBITDA 4 गुना बढ़ा

जुलाई-सितंबर की अवधि में कंपनी को 311 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है.

Source: Company Website

अदाणी विल्मर (Adani Wilmar Ltd.) ने दूसरी तिमाही में शानदार नतीजे पेश किये हैं. कंपनी को अच्छा मुनाफा तो हुआ ही है, साथ ही इसका EBITDA में 4 गुना का इजाफा हुआ है.

स्टॉक एक्सचेंज नोटिफिकेशन के मुताबिक, जुलाई-सितंबर की अवधि के दौरान कंपनी को 311 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही के दौरान 131 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था.

अदाणी विल्मर की आय 18% बढ़ी है. अब ये 12,267 करोड़ से बढ़कर 14,460 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं, कंपनी का मार्जिन 1.2% से बढ़कर 3.9% हो गया है.

Also Read: Adani Wilmar Q1 Results: 313.2 करोड़ रुपये नेट प्रॉफिट के साथ अनुमान से बेहतर रहे नतीजे

अदाणी विल्मर Q2 नतीजे (कंसो, YoY)

  • 131 करोड़ के घाटे के मुकाबले 311 करोड़ रुपये का मुनाफा

  • आय 18% बढ़ी, 12,267 करोड़ से बढ़कर 14,460 करोड़ रुपये

  • EBITDA 4 गुना बढ़ा, 144 करोड़ से बढ़कर 566 करोड़ रुपये

  • EBITDA मार्जिन 1.2% से बढ़कर 3.9%

Also Read: अहमदाबाद से वियतनाम के दा नांग शहर के लिए शुरू हुई डायरेक्ट फ्लाइट, क्‍या है अदाणी एयरपोर्ट की तैयारी?