ADVERTISEMENT

Jio Financial Demerger: रिलायंस इंडस्ट्रीज के 3 महीने के F&O कॉन्ट्रैक्ट आज होंगे एक्सपायर, जानें क्या है वजह

रिलायंस इंडस्ट्रीज से जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के डीमर्जर के बाद 20 जुलाई से दोबारा डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स लाए जाएंगे: NSE
NDTV Profit हिंदीविकास कुमार
NDTV Profit हिंदी10:58 AM IST, 19 Jul 2023NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के अगले 3 महीने के फ्यूचर एंड ऑप्शंस (F&O) कॉन्ट्रैक्ट्स आज यानी 19 जुलाई को एक्सपायर हो जाएंगे. दरअसल, इन कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (Jio Financial Services) के डीमर्जर की वजह से होने वाली है. आपको बता दें कि जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के डीमर्जर के लिए 20 जुलाई की रिकॉर्ड डेट रखी गई है.

RIL ने ये रिकॉर्ड डेट इसलिए तय की है ताकि ये पता लगाया जा सके कि कितने शेयरधारक ऐसे हैं जिन्हें जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर दिए जाने हैं. शेयरों के लिए जो स्कीम तय की गई है उसके मुताबिक RIL के 1 शेयर पर नई कंपनी यानी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज में 1 शेयर दिया जाएगा.

NSE ने इस मामले पर जारी एक प्रेस रीलीज में कहा था कि वो सारे कॉन्ट्रैक्ट जो 27 जुलाई, 31 अगस्त और 28 सितंबर को एक्यपायर होने थे, वो अब 19 जुलाई को ही एक्सपायर हो जाएंगे. इनके सेटलमेंट के लिए क्लीयरिंग कॉरपोरेशंस अलग से जानकारी मुहैया कराएंगी.

NSE ने आगे बताया कि RIL के नए फ्यूचर एंड ऑप्शंस (F&O) कॉन्ट्रैक्ट्स 20 जुलाई की प्राइस डिस्कवरी के बाद आएंगे. रिलायंस इंडस्ट्रीज में 20 जुलाई से दोबारा डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स लाए जाएंगे.

NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT