ADVERTISEMENT

Cyclone Fengal: तमिलनाडु में भारी तबाही मचाने के बाद महाराष्‍ट्र में हल्‍का असर! बारिश का येलो अलर्ट जारी

अरब सागर के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है.
NDTV Profit हिंदीNDTV Profit डेस्क
NDTV Profit हिंदी08:47 AM IST, 04 Dec 2024NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी तबाही मचाने वाले साइक्‍लोन फेंगल का असर महाराष्‍ट्र में भी देखा जा रहा है. यहां के कई जिलों में बारिश शुरू हो गई है, जबकि कई जिलों में बादल छाए हुए नजर आ रहे हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

चक्रवाती तूफान फेंगल को लेकर अरब सागर के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में चक्रवात फेंगल के और तीव्र होने की भी संभावना जताई है. चक्रवात फेंगल इस समय दक्षिणी तट पर है. इससे कई राज्‍यों में इसका असर देखा जा सकता है.

कई जिलों में बारिश की संभावना

फेंगल चक्रवात के कारण महाराष्ट्र के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं. इस बीच ठंड भी कम हो गई है, जो कि पिछले कुछ दिनों में काफी बढ़ गई थी. महाराष्‍ट्र के सांगली, सतारा, लातूर, सोलापुर, कोल्हापुर, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, धवाशिव, वाशिम, हिंगोली, बीड और संभाजीनगर जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है.

6 जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान में बताया गया है कि महाराष्ट्र में चक्रवात फेंगल का असर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के मुताबिक 5 दिसंबर को छह जिलों में चक्रवात फेंगल का असर ज्यादा रहेगा. मौसम विभाग की ओर से गुरुवार को छह जिलों सतारा, पुणे, रत्नागिरी, लातूर, सांगली, कोल्हापुर को येलो अलर्ट जारी किया गया है. बारिश के चलते फसलों को नुकसान की भी आशंका जताई जा रही है.

NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT