ADVERTISEMENT

Aadhaar New Service: घर बैठे करें आधार से मोबाइल और ईमेल वेरिफाई, सेंटर जाने की जरूरत नहीं, समझें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

हाल ही में UIDAI ने लोगों की सुविधा के लिए ये सर्विस शुरू की है.
NDTV Profit हिंदीNDTV Profit डेस्क
NDTV Profit हिंदी12:01 PM IST, 06 May 2023NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

आधार कार्ड (Aadhaar Card) से जुड़ा मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी को वेरिफाई करने के लिए अब आधार सेंटर जाने की जरूरत नहीं होगी. आप घर बैठे UIDAI की साइट पर जाकर ऑनलाइन इसे अपडेट कर सकते हैं. हाल ही में UIDAI ने लोगों की सुविधा के लिए ये सर्विस शुरू की है.

UIDAI को मिल रही रिक्वेस्ट और शिकायतों में उसने पाया था कि बहुत सारे आधार यूजर्स को ये पता ही नहीं है कि उनके आधार नंबर से कौन सा मोबाइल नंबर लिंक्ड है. ईमेल आईडी को लेकर भी यही स्थिति थी. ऐसे में UIDAI की वेबसाइट पर नई सर्विस जोड़ी गई.

OTP कहां जाता था, पता नहीं!

बहुत सारे आधार यूजर्स को इस बात की टेंशन रहती थी कि उनका OTP उनके मोबाइल नंबर पर नहीं आ रहा है तो आखिर कहां जा रहा है. मोबाइल नंबर वेरिफिकेशन के लिए उन्हें फिर से आधार सेंटर जाना पड़ता था और अपना नंबर अपडेट करवाना पड़ता था. नई सुविधा के जरिये यूजर्स आसानी से पता कर पाएंगे कि उनके आधार से कौन सा नंबर जुड़ा हुआ है.

कैसे क्या करना होगा?

  • UIDAI के बयान के अनुसार, यूजर्स इसकी ऑफिशियल वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर इस सर्विस को इस्तेमाल कर सकते हैं.

  • mAadhaar ऐप पर 'वेरिफाई ईमेल/मोबाइल नंबर' फीचर के जरिए इस सर्विस का आप इस्तेमाल कर सकेंगे.

  • वेबसाइट पर सर्विस यूज करने के लिए सबसे पहले myaadhaar.uidai.gov.in पर लॉगिन करना होगा.

  • आपके सामने एक विंडो खुलेगा, जहां पर 'Verify Email/Mobile' का ऑप्शन दिखेगा. इस पर क्लिक करें.

  • अब एक विंडो खुलेगा, जहां Mobile और Email दोनों के वेरिफिकेशन के लिए ऑप्शन होंगे.

  • यहां आपको अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालना होगा. इसी तरह ईमेल के लिए आपको अपना आधार नंबर, ईमेल आईडी और कैप्चा कोड डालना होगा.

  • इसके बाद Send OTP पर क्लिक करने पर आपके मोबाइल नंबर पर OTP आ जाएगा. इसे डालते ही Mobile Number और Email ID अपडेट हो जाएगी.

अगर किसी को आधार नॉमिनेशन के दौरान दिया गया अपना मोबाइल नंबर याद नहीं है तो आप पोर्टल पर या mAadhaar ऐप पर 'आधार वेरिफिकेशन सर्विस' के जरिए मोबाइल नंबर के आखिरी तीन डिजिट को चेक कर सकते हैं.

अगर आपका मोबाइल नंबर या ईमेल पहले से ही आधार पर वेरिफाई है तो आपकी स्क्रीन पर इसे लेकर मैसेज शो हो जाएगा. इस साइट पर आपको मोबाइल नंबर बदलने के लिए भी पूरी जानकारी दी जाएगी.

NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT