ADVERTISEMENT

EPFO Rate Hike: PF पर अब मिलेगा ज्यादा ब्याज, FY24 के लिए दरें बढ़कर हुईं 8.25%

साल 2022-23 के लिए ब्याज दरें 8.15% थीं और साल 2021-22 के लिए ब्याज दरें 8.10% थीं.
NDTV Profit हिंदीNDTV Profit डेस्क
NDTV Profit हिंदी01:02 PM IST, 10 Feb 2024NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

चुनावी साल में PF सब्सक्राइबर्स को सरकार की तरफ से बड़ा तोहफा मिला है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने ब्याज दरें बढ़ाकर 8.25% कर दी हैं.

साल 2023-24 के लिए EPFO ने ब्याज दरों में 0.1% की बढ़ोतरी की है. ये 3 साल का उच्चतम स्तर है. साल 2022-23 के लिए ब्याज दरें 8.15% थीं और साल 2021-22 के लिए ब्याज दरें 8.10% पर थीं.

मार्च 2022 में EPFO ने ब्याज दरें घटाकर 40 साल के निचले स्तर पर 8.1% पर कर दी थीं. 2020-21 के लिए ब्याज दरें 8.5% पर थीं.

साल 1977-78 में ब्याज दरें 8% पर थीं, जो कि अब तक का निचला स्तर है.

एक सूत्र ने जानकारी दी,'EPFO के लिए फैसले लेने वाली निर्णायक संस्था सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) ने साल 2023-24 के लिए ब्याज दरें 8.25% किए जाने को मंजूरी दी'.

CBT के इस फैसले के बाद मंजूरी के लिए इसे वित्त मंत्रालय के पास भेजा जाएगा. केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद, 2023-24 के लिए EPF की ब्याज दरों के हिसाब से ये राशि देश के 6 करोड़ EPFO सब्सक्राइबर्स के खातों में जाएगी.

NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT