Padma Awards 2025: राष्ट्रपति ने 139 हस्तियों को पद्म पुरस्‍कार से किया सम्मानित, पूरी लिस्‍ट यहां

इस साल सरकार ने 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार दिए हैं.

Source : PTI

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) ने मंगलवार को कुल 139 हस्तियों को पद्म पुरस्कार 2025 (Padma Awards 2025) से सम्मानित किया है. देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की जाती है. घोषित किए जाते हैं.

इस साल सरकार ने 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री पुरस्कार दिए हैं.

ये पुरस्कार तीन कैटगरी में दिए जाते हैं

  • पद्म विभूषण (असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए)

  • पद्म भूषण (उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा

  • पद्म श्री (विशिष्ट सेवा)

इस वर्ष पद्म विभूषण दुव्वुर नागेश्वर रेड्डी, जस्टिस (सेवानिवृत्त) जगदीश सिंह खेहर, कुमुदिनी रजनीकांत लाखिया, लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम, MT वासुदेवन नायर (मरणोपरांत), ओसामु सुजुकी (मरणोपरांत) और शारदा सिन्हा (मरणोपरांत) को दिया गया है.

इसके अलावा, गायक अरिजीत सिंह और क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन भी इस साल पद्मश्री पाने वालों में शामिल हैं.

इस अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

Also Read: Padma Awards 2025: अरिजीत सिंह से लेकर आर. अश्विन तक इन लोगों को मिले पुरस्कार, देखें पूरी लिस्ट

पद्म विभूषण

  • दुव्वुर नागेश्वर रेड्डी – चिकित्सा

  • शारदा सिन्हा (मरणोपरांत) – कला

  • जगदीश सिंह खेहर – सार्वजनिक मामले

  • ओसामु सुजुकी – व्यापार और उद्योग

  • कुमुदिनी रजनीकांत लाखिया – कला

  • लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम – कला

  • MT वासुदेवन नायर (मरणोपरांत) – साहित्य और शिक्षा

पद्म भूषण (19)

  • ए सूर्यप्रकाश – साहित्य और शिक्षा (पत्रकारिता)

  • अनंत नाग – कला

  • जतन गोस्वामी – कला

  • जोस चाको पेरियाप्पुरम – चिकित्सा

  • कैलाश नाथ दीक्षित – पुरातत्व

  • नल्ली कुप्पुस्वामी चेट्टी – व्यापार और उद्योग

  • पंकज पटेल – व्यापार और उद्योग

  • पंकज उधास (मरणोपरांत) – कला

  • PR श्रीजेश – खेल

  • रामबहादुर राय – साहित्य और शिक्षा (पत्रकारिता)

  • साध्वी ऋतंभरा – सामाजिक कार्य

  • शेखर कपूर – कला

  • विनोद धाम – विज्ञान और इंजीनियरिंग

  • बिबेक देबरॉय (मरणोपरांत) – साहित्य और शिक्षा

  • सुशील मोदी (मरणोपरांत) – सार्वजनिक मामले

  • मनोहर जोशी (मरणोपरांत) – सार्वजनिक मामले

  • नंदमुरी बालकृष्ण – कला

  • शोभना चंद्रकुमार – कला

  • अजित कुमार – कला

पद्मश्री (113)

  • अरिजीत सिंह – कला

  • आर अश्विन – खेल

  • अशोक सराफ – कला

  • अश्विनी भिड़े-देशपांडे – कला

  • बतूल बेगम – कला

  • हरविंदर सिंह – खेल

  • जसपिंदर नरूला – कला

  • नीरजा भटला – चिकित्सा

  • भीम सिंह भावेश – कला

  • पी. दत्तचनमूर्ति – कला

  • एल. हंगथिंग – कृषि

  • लीबिया लोबो सरदेसाई – सामाजिक कार्य

  • गोकुल चंद्र दास – कला

  • सैली होलकर – सामाजिक कार्य

  • मारुति भुजंगराव चितमपल्ली – साहित्य और शिक्षा

  • शेखा ए.जे. अल सबा – योग

  • ह्यूग और कोलीन गैंटजर (युगल) – साहित्य और शिक्षा

  • किशोर कुणाल (मरणोपरांत) – सामाजिक कार्य

  • चंद्रकांत सोमपुरा – कला

  • अनिल कुमार बोरो – साहित्य और शिक्षा

  • अरुणोदय साहा – साहित्य और शिक्षा

  • अरविंद शर्मा – साहित्य और शिक्षा

  • चंद्रकांत शेठ – साहित्य और शिक्षा

  • डेविड आर. सियेमलीह – साहित्य और शिक्षा

  • गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ – साहित्य और शिक्षा

  • गीता उपाध्याय – साहित्य और शिक्षा

  • हृदय नारायण दीक्षित – साहित्य और शिक्षा

  • जगदीश जोशीला – साहित्य और शिक्षा

  • केएल कृष्णा – साहित्य और शिक्षा

  • लक्ष्मीपति रामसुब्बैयर – साहित्य और शिक्षा

  • ललित कुमार मंगोत्रा – साहित्य और शिक्षा

  • नागेंद्र नाथ रॉय – साहित्य और शिक्षा

  • नितिन नोहरिया – साहित्य और शिक्षा

  • प्रतिभा सत्पथी – साहित्य और शिक्षा

  • रामदरश मिश्रा – साहित्य और शिक्षा

  • रेंथले लालरावण – साहित्य और शिक्षा

  • संत राम देसवाल – साहित्य और शिक्षा

  • सीनी विश्वनाथन – साहित्य और शिक्षा

  • शीन काफ निज़ाम – साहित्य और शिक्षा

  • स्टीफन नैप – साहित्य और शिक्षा

  • सैयद ऐनुल हसन – साहित्य और शिक्षा

  • तुषार दुर्गेशभाई शुक्ला – साहित्य और शिक्षा

  • वदिराज राघवेंद्राचार्य पंचमुखी – साहित्य और शिक्षा

  • अरुंधति भट्टाचार्य – व्यापार और उद्योग

  • भिमाव्वा दौड्डबलप्पा शिल्लेक्यथारा – सामाजिक कार्य

  • जुमदे योमगम गमलिन – सामाजिक कार्य

  • के. दामोदरन – सामाजिक कार्य

  • के. ओमानाकुट्टी अम्मा – कला

  • विजय नित्यानंद सूरिश्वर जी महाराज – आध्यात्मिकता

ये पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, पब्लिक सर्विस, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा जैसे विभिन्न विषयों के सेक्टर्स में दिए जाते हैं. ये पद्म पुरस्कार, पद्म पुरस्कार समिति के सिफारिशों पर दिए जाते हैं, जिसका गठन हर साल प्रधानमंत्री द्वारा किया जाता है.